भरतपुर
अफसरों की लापरवाही के कारण भरतपुर कच्चा परकोटा का नियमन का मामला फिर अटक सकता है क्योंकि राजस्थान सरकार द्वारा इस परकोटे की विस्तृत रिपोर्ट मांगने के बाद भी जयपुर नहीं भेजी गई है। इस मामले को लेकर कच्चा परकोटा नियमन संघर्ष समिति, भरतपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने गुरुवार को महापौर नगर निगम भरतपुर एवं जिला कलक्टर भरतपुर को अलग-अलग ज्ञापन देकर प्रशासन शहरों के संग अभियान में भरतपुर शहर के चारों ओर स्थित कच्चा परकोटा के निवासियों को भी पट्टा देने की मांग गई।
ज्ञापन में प्रशासन शहरों के संग अभियान को लेकर 7 अगस्त को भरतपुर संभाग स्तर परआयोजित होनी वाली समीक्षा बैठक में कच्चा परकोटा के निवासियों को भी पट्टा देने का प्रकरण शामिल कर निर्णय कराने एवं राज्य सरकार द्वारा परकोटे की भूमि के नियमन के सन्दर्भ में मांगी गई रिपोर्ट एवं मौके के तैयार कराए गए गूगल शीट नक्शों को शीघ्रता शीघ्र सरकार को भिजवाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में अवगत कराया कि शहर के मिट्टी के परकोटे पर काबिज लोगों के मकानों के नियमन एवं पट्टा देने के सन्दर्भ में राज्य सरकार द्वारा 05.07.2021 को नगर निगम भरतपुर को पत्र भेजकर परकोटे पर बने मकानों का मौके के गूगल शीट नक्शों आदि की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई थी। जिस रिपोर्ट को आज तक राज्य सरकार को नहीं भेजा गया है।
ज्ञापन में कहा गया कि 7 अगस्त को संभाग मुख्यालय भरतपुर पर प्रशासन शहरों के संग अभियान की समीक्षा बैठक स्वायत्त शासन मंत्री शांती धारीवाल द्वारा ली जा रही है लेकिन नगर निगम, भरतपुर द्वारा पूर्व के राज्य सरकार द्वारा मांगी सूचना एवं मानचित्र नहीं भेजे गए हैं।
नगर निगम, भरतपुर के महापौर ने दिया भरोसा
नगर निगम, भरतपुर के महापौर ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार द्वारा कच्चे डण्डे की भूमि के पट्टे दिए जाने के सन्दर्भ में जो सूचना मांगी गई है वह मंत्री की समीक्षा बैठक से पूर्व भिजवाए के निर्देश दिए जा चुके है और रिपोर्ट को भी शीघ्र भिजवाया दिया जाएगा। महापौर ने बताया कि परकोटे पर रहने वाले लोगों को सरकार द्वारा आयोजित अभियान में पट्टे दिलाने के प्रयास जारी हैं।
प्रतिनिधि मण्डल में ये थे शामिल
प्रतिनिधि मण्डल में पूर्व प्रतिपक्ष नेता इन्द्रजीत भारद्वाज, संघर्ष समिति के संयोजक जगराम धाकड, उप संयोजक श्रीराम चन्देला, भागमल वर्मा, खेमचन्द, मिश्रीलाल, प्रहलाद गुप्ता, नसीर खान, अवराद कुरैशी, सरदार किशन सिंह अमरजीत सिंह, देवी सिंह, मानसिंह, नरेश कुमार, राजकुमार शर्मा, जगदीश खण्डेलवाल, रजनीकांत, नारायण सिंह आदि शामिल थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
