मुम्बई
टीवी सीरियल ‘बालिका वधु’ में अहम किरदार निभाने वाली ‘दादी सा’ और मशहूर एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। कार्डियक अरेस्ट से मुंबई में उनका निधन हो गया। वे 75 साल की थीं। इससे पहले 2020 में सुरेखा सीकरी को ब्रेन स्ट्रोक और 2018 में पैरालाइटिक स्ट्रोक आया था और वो इसके बाद से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहीं थी। सुरेखा सीकरी के निधन पर टेलिविजन और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर शोक जाहिर किया है।
वरिष्ठ अभिनेत्री सुरेखा सीकरी को फिल्म ‘तमस’, ‘मम्मो’ और ‘बधाई हो’ के लिए तीन बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। सुरेखा सीकरी आखिरी बार ओटीटी पर पिछले साल रिलीज हुई जोया अख्तर की एंथोलॉजी फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज’ में नजर आईं थी। 1978 में रिलीज हुई फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली सुरेखा सीकरी ने कई हिंदी और मलयालम फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाए।
सुरेखा सीकरी ने कई टीवी सीरियल भी किए। सुरेखा सीकरी को असली पहचान मिली टीवी सीरियल ‘बालिका वधु’ में ‘दादीसा’ यानी कल्याणी देवी के किरदार से। उनके इस किरदार को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था। सुरेखा के पास बधाई हो फिल्म के बाद कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं आया था।
सुरेखा सीकरी मूलत: उत्तर प्रदेश से थीं। उनका बचपन अल्मोड़ा और नैनीताल में बीता। उनके पिता एयरफोर्स मे थे और मां एक टीचर थीं। 1971 में सुरेखा ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की। उन्हें 1989 में संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से नवाजा गया। सुरेखा ने हेमंत रेगे से शादी की थी। 2009 में उनके पति का निधन हो गया। उनके एक बेटा राहुल सीकरी है।
सुरेखा सीकरी को पहले 2018 में महाबलेश्वर में एक TV शो की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। वे गिर गई थीं, जिससे उसके सिर में चोट लगी थी। तब खबरें आई थीं कि उन्हें पैरालिसिस हो गया था। हालांकि, देखभाल में रहने के बाद वे ठीक हो गई थीं। लॉकडाउन के दौरान उन्हें फिर से स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें ICU में रखा गया था। डॉक्टर्स का कहना था कि उनके ब्रेन में बना ब्लड क्लॉट दवाएं देने के बाद हट गया था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
