अलवर
गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल पुनर्गठन (Cabinet Reorganization) से पहले अलवर कांग्रेस में विस्फोट हो गया है। पार्टी विधायकों के इस पुनर्गठन को लेकर तल्ख बयान सामने आए हैं। विधायकों ने कहा है कि यह हमारे लिए Black Day है। ऐसे तो अगले विधान सभा चुनाव में अलवर जिले में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीतेगी।
राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ विधायक जौहरी लाल मीणा (Johari Lal Meena) ने तल्ख अंदाज में कहा है कि वो किसी नेता के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन जिस तरह से मंत्रियों को प्रमोट किया गया है उस पर उन्हें आपत्ति है। इसी तरह तिजारा विधायक ने भी फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है।
विधायक जौहरी लाल मीणा ने कहा है कि आने वाले दिनों में इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार में विधायकों के प्रमोशन पर असंतोष जताया है। साथ ही कहा कि अलवर जिले के लिए यह काला दिवस (Black Day) है। जिले में भ्रष्टाचार से हालात खराब हैं। लगातार भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। अलवर की जनता परेशान है।
जौहरी लाल मीणा ने कहा- यही हालात रहे तो आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) अलवर (Alwar) जिले में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा कि वे किसी नेता के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जिले के जो हालात हैं वो खतरनाक हैं। अलवर जिले की जनता परेशान है। उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। लोगों के काम नहीं हो रहे।
तिजारा विधायक संदीप यादव (Sandip Yadav) ने भी अपने फेसबुक (FB Page) पर तंज से भरा पोस्ट डाला है। लिखा है- मंत्रिमंडल में हुए विस्तार से अलवर के कांग्रेसी नेता व विधायक कुछ नजर नहीं आ रहे हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
