भरतपुर
भरतपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। एक ट्रेलर ने चाचा-भतीजे को उस समय रौंद दिया जब वे दोनों सरसों पिराने के लिए एक मिल पर जा रहे थे। इस हादसे में भतीजे की मौके पर हे मौत हो गई जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा रूपवास थाना इलाके में हुआ। इसी थाने के गांव ओडेल गद्दी निवासी नईम और उसका भतीजा अयान बाइक से सरसों से तेल निकलवाने के लिए रूपवास आ रहे थे। रूपवास में जाते समय धौलपुर भरतपुर रोड पर सामने से आ रहे एक ट्रेलर ने दोनों को कुचल दिया। जिसमें अयान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उसका चाचा नईम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसके चाचा नईम की हालत गंभीर होने के कारण भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना होते ही ट्रेलर चालक मौके पर ही ट्रेलर को छोड़ भाग गया। घटना के बाद मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए जिन्होंने रूपवास थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। अयान के शव को ट्रेलर के नीचे से निकाल कर रूपवास अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और उसके नंबर के आधार पर ट्रेलर के मालिक का पता लगाया जा रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
