भरतपुर
ACB ने भरतपुर में गुरुवार 29 जुलाई को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल ऑफिस पर छापा मारा और रीजनल ऑफिसर के ऑफिस से डेढ़ लाख रुपए बरामद किए। ACB बरामद रुपयों को लेकर रीजनल ऑफिसर एचआर कसाना से पूछताछ कर रही है।
शिकायत वीरेंद्र ने ACB कार्यालय में की थी। इसके बाद ACB की टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल ऑफिसर एचआर कसाना के ऑफिस में छापा मारने की कार्रवाई की। फिलहाल ACB की कार्रवाई जारी है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में रोजाना ऑयल मिल, ईंट भट्टा, तेल मिल के मालिकों से पैसा लिए जाने की शिकायत एक NGO के डायरेक्टर वीरेंद्र ने की थी। जिस पर ACB ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल ऑफिसर के ऑफिस पर पर छापा मारा जहां पर अभी तक डेढ़ लाख रुपए कैश बरामद किया जा चुका है। रीजनल ऑफिसर एचआर कसाना से पूछताछ की जा रही है कि उनके ऑफिस में इतना पैसा कहां से आया।
रंगे हाथों पकड़वाने के लिए तैयार नहीं हुए फैक्ट्री संचालक
ACB को शिकायत मिली थी कि कई ईंट भट्टों के मालिक, ऑयल मिल के मालिक, क्रेशर के मालिक सहित कई करखानों के मालिकों से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में प्रदूषण की NOC लेने के लिए मोटी रकम ली जा रही है। हर NOC पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी 50 हजार या उससे भी ज्यादा पैसे ले रहे हैं। इस शिकायत के बाद शिकायतकर्ताओं को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़वाने को बोला गया लेकिन कोई भी फैक्ट्री संचालक रंगे हाथों पकड़वाने के लिए तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद NGO के डायरेक्टर वीरेंद्र ने ACB कार्यालय में इसकी शिकायत की।
ACB की भनक लगते ही पैर से टेबल के नीचे सरका दी रकम
आज एक फैक्ट्री संचालक से सूचना मिली कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल ऑफिसर एचआर कसाना के ऑफिस में 1 लाख रुपए से ज्यादा की रकम मिल सकती है जो प्रदूषण NOC देने के एवज की किसी फैक्ट्री संचालक से ली गई है। जिस पर ACB ने अपनी टीम के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल ऑफिसर एचआर कसाना के ऑफिस में छापा मारा। जैसे ही एचआर कसाना ने ACB की टीम को देखा तो उन्होंने पैसे पैर से टेबल के नीचे सरका दिए लेकिन जब ACB ने ऑफिस की तलाशी ली तो ऑफिस से 1 लाख 50 रुपए बरामद किए गए।
कसाना के जयपुर-भरतपुर में घर पर की जा रही है सर्च, ऑडी कार जब्त
ACB की टीम फिलहाल उनके भरतपुर घर पर तलाशी ले रही है और जयपुर में भी एचआर कसाना के घर पर तलाशी अभियान जारी है। ACB ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ऑफिस से एचआर कसाना की ऑडी कार को जब्त कर लिया है जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा ACB की टीम एचआर कसाना की संपत्ति का ब्यौरा भी निकाल रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
