जयपुर
प्रदेश के सबसे बड़े कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल RUHS में जरूरतमंद कोरोना पेशेंट को बेड दिलवाने की एवज में घूस मांगने पर ACB ने एक दलाल सहित दो जनों को दबोच लिया। इनसे घूस की राशि भी बरामद कर ली गई है। कोरोना पेशेंट को बेड दिलवाने की एवज में एक इलेक्ट्रीशियन एक दलाल के मार्फत घूस वसूल रहा था। एसीबी टीम ने बोगस ग्राहक बनकर इन दोनों को रंगे हाथों दबोचा। एसीबी को कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि RUHS में मोटी रकम लेकर बेड दिलवाने वाला गिरोह सक्रिय है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। उनके साथ और कौन लोग वहां सक्रिय है। इस संबंध में जाँच की जा रही है।
एसीबी के डीजी बीएल सोनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी करौली का रहने वाला ओमवीर है। वह RUHS में संविदा पर कार्यरत इलेक्ट्रीशियन है। जबकि दलाली कर रहा दूसरा आरोपी पवन है। उन्होंने बताया कि ACB के एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्य बोगस ग्राहक बनकर RUHS पहुंचे। वहां कोरोना पेशेंट के लिए बेड की जरुरत बताते हुए संदिग्धों से मिले।
2 हजार रुपए ऑक्सीजन और बेड के मांग रहे थे 30 हजार
ACB टीम के सदस्य जब इनके पास बोगस ग्राहक बनकर पहुंचे तो इन अभियुक्तों में से करौली निवासी इलेक्ट्रीशियन ओमवीर ने अपने साथी पवन के मार्फत कोरोना पेशेंट को सामान्य बेड दिलवाने के लिए 30 हजार रुपए और दो हजार रुपए रोजाना अतिरिक्त ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के लिए मांगे। इस पर एसीबी की टीम ने 10 हजार रुपए एडवांस दे कर सौदा तय किया। इसके बाद ओमवीर और पवन को एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
RUHS में घूस का दूसरा केस
RUHS में घूस का यह दूसरा केस ACB ने पकड़ा है। पिछले दिनों एसीबी द्वारा मानसरोवर के मेट्रो मास अस्पताल में एक कंपाउंडर को मरीज के परिजनों से आरयूएचएस में बेड दिलाने के नाम पर 23 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।
ये भी पढ़ें
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
