भरतपुर
राजस्थान के भरतपुर में केंद्र सरकार के आयुध डिपो में कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ रही हैं। इसे लेकर आयुध डिपो के कर्मचारियों ने जिला कलक्टर को एक पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है और कहा है कि आयुध डिपो के कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आते जा रहे हैं। अब तक करीब बीस कर्मचारी पिछले तीन दिन में कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके बावजूद आयुध डिपो में कोरोना गाइडलाइंस की अवहेलना कर सभी कर्मचारियों और श्रमिकों को ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है।आयुध डिपो के स्टाफ ने जिला प्रशासन से इस मामले में फ़ौरन एक्शन लेने की मांग की है।
ऐसे उड़ रही हैं कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां
आयुध डिपो के कर्मचारियों की ओर से जिला प्रशासन को भेजे पत्र में बताया गया कि आयुध डिपो के मुख्य द्वार पर न तो सेनिटाइजर और न ही पानी और साबुन की व्यवस्था है। कर्मचारी सीधे ही डिपो के अन्दर प्रवेश करते हैं। डिपो में जो बीस कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं, उनके सम्पर्क में आए कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है। जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है। डिपो में मजदूर वर्ग में 450 और सिविल वर्ग में 700 कर्मचारी हैं। कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार रोस्टर से 50 प्रतिशत कर्मचारी बुलाने की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
ये भी पढ़ें
- भरतपुर में बर्थडे पार्टी के बीच सिलेंडरों में धमाकों से दहला मैरिज रिसॉर्ट, 2 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें; करोड़ों का नुकसान
- लखीमपुर खीरी में 12 खंड शिक्षा अधिकारियों को मिली नई तैनाती, अमन गुप्ता से लेकर रणजीत कुमार तक को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- 225 नियमित पदों को संविदा में बदलने पर भड़के फार्मासिस्ट, मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचा कर्मचारी संघ; आंदोलन की चेतावनी
- भरतपुर में पहली बार जुटेंगे राजस्थान के 200 टेबल टेनिस खिलाड़ी, शुभंकर के साथ लॉन्च हुआ चैंपियनशिप का थीम म्यूजिक
- टॉप-10 में जगह बनाने की खुशी में एमएसजे कॉलेज में होगा जश्न, शिक्षकों-कर्मचारियों और विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
- तीन पीएचडी शोधार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया MPUAT का नाम, ‘नवदिशा-2026’ में हासिल किए बड़े मुकाम
- पीएफ खाते में अटकी रकम कैसे निकलेगी? EPFO के इस फैसले ने बदला निकासी का गणित | खाताधारकों को बड़ी राहत
- आधी रात घर से निकला पवन, सुबह पानी के कुंड में मिला अधजला शव; जयपुर में हत्या से सनसनी
- छोटी सजा मिली तो 7 साल तक प्रमोशन से बाहर? राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकार की इस व्यवस्था पर दिया बड़ा फैसला
- जिला जजों की रिटायरमेंट उम्र पर नहीं बनी राज्यों की सहमति, सुप्रीम कोर्ट ने फैसले से पहले दिया एक और मौका
पड़ौस के राज्यों से भी आ रहे कर्मचारी
पत्र में बताया गया कि आयुध डिपो में पड़ौस के राज्यों और राजस्थान के अन्य ज़िलों से भी कर्मचारियों को ड्यूटी करने आना पड़ रहा है। इनमें कई कर्मचारी उन जगहों से हैं जो hot spot बने हुए हैं। इनकी प्रतिदिन की आवाजाही से कोरोना संक्रमण फ़ैलने का खतरा बना हुआ है। पत्र में बताया गया कि इन सब स्थितियों के बारे में डिपो के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया है।
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
