धौलपुर
धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना इलाके के आंगई कस्बे में एसीबी की टीम ने एक ऐसे कॉलेज संचालक को गिरफ्तार किया है जो विद्यार्थी से 75% हाजिरी बढ़ाने के एवज में 25 हजार की घूस मांग रहा था।
मामला निजी कॉलेज जगदीश महाविद्यालय का है जहां कॉलेज संचालक प्रमोद कुमार शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा ने बीएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी से 75% हाजिरी बढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। उसने परिवादी से ली हुई रिश्वत की रकम एक ईंट के नीचे छुपाई थी।
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश मीणा ने बताया एक परिवादी ने यह शिकायत दर्ज कराई थी। सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। एसीबी की टीम ने 29 अप्रेल को महाविद्यालय पहुंचकर संचालक प्रमोद शर्मा को दबोच लिया।
ये भी पढ़ें
- राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम
- जो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहते, उनके लिए खुला है भरतपुर का ‘नेकी दरबार’
- राजस्थान में सनसनीखेज वारदात: खेत में मिले चाचा और दो मासूम भतीजों के शव, एक का शव पेड़ से लटका मिला
- कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
- 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
- फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
