भरतपुर
भरतपुर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।
हादसा सेवर थाना क्षेत्र के लुधावाई टोल के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार नदबई क्षेत्र के महरमपुर गांव निवासी कृष्णा पुत्र रामभरोसी, विनेश पुत्र भूपाल, मडापुर निवासी जीतू अपने गांव से बाइक से भरतपुर आ रहे थे। इसी दौरान लुधावई टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देने के बाद शवों को आरबीएम जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
