जयपुर
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान सरकार ने बुधवार फिर से नई गाइडलाइन जारी की। इसके अनुसार अब सरकारी दफ्तरों में केवल 50 फीसदी कर्मचारियों को ही बुलाया जाएगा। बाकी कर्मचारी घर से काम करेंगे।
गृह विभाग की नई गाइडलाइन 7 जनवरी से लागू होगी। इसके अनुसार सरकारी दफ्तरों में केवल 50 फीसदी कर्मचारियों को ही बुलाया जाएगा, लेकिन 55 साल और इससे ज्यादा उम्र के कर्मचारियों और दिव्यांग कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने पर पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करना होगा। सरकार ने प्रशासन गांवों के संग अभियान और प्रशासन शहरों के संग अभियान को कोरोना के कारण स्थगित करने का फैसला किया है। इसके अलावा गाइडलाइन के पुराने प्रावधान ही लागू रहेंगे।
72 घंटे के लिए बंद होगा करना होगा ऑफिस यदि…
वर्क प्लेस पर कोई भी कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर ऑफिस के उस चैंबर को 72 घंटे के लिए बंद किया जाएगा। कोविड पॉजिटिव के साथ काम करने वाले कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करना होगा। प्रदेश भर में फिलहाल नाइट कर्फ्यू का समय नहीं बदला है। नाइट कर्फ्यू रात 11 से सुबह 5 बजे तक ही रहेगा।
जयपुर और जोधपुर की शहरी सीमा में आने वाले आठवीं तक के सभी स्कूलों को 17 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है। रविवार को जारी गाइडलाइन में 9 जनवरी तक जयपुर शहर में स्कूल बंद करने का फैसला किया था। इन स्कूलों में ऑनलाइन क्लास जारी रहेगी। आठवीं तक की बच्चों की कोचिंग भी बंद रहेंगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया ‘RGHS बाबू’, जांच हुई तो निकला फर्जी, AI से बनाया था पहचान पत्र
- जल झूलनी एकादशी पर दौसा में निकली ठाकुर जी की डोल यात्रा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | गेटोलाव में जल से झूलेंगे ठाकुर जी
- राजस्थान में निकाय चुनाव: अब आत्मचिंतन व मंथन की दरकार, पार्टियां हारी, सत्ता जीती
- RCA चुनाव 29 सितंबर को, अक्टूबर में टूर्नामेंट की घंटी; राजस्थान के खिलाड़ियों के सामने सबसे बड़ा सवाल- टीम में चयन कैसे होगा?
- जयपुर लौट रहा था डॉक्टर परिवार, हाईवे पर ट्रेलर से ऐसी भिड़ंत कि चार जिंदगियां चली गईं
- ₹35 हजार की रिश्वत लेते ACB के शिकंजे में दो इंजीनियर, ₹2.52 लाख का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रकम
- DUSU के बाद केरल में ABVP का बड़ा उलटफेर, 45 साल पुराने SFI गढ़ में क्लीन स्वीप; सभी प्रमुख पद जीते
- दौसा में गणेश महोत्सव की रौनक, सजी छप्पन भोग की झांकी; देर रात तक गूंजे गणेश-खाटू श्याम के भजन
- ढाबे पर थूक – थूक कर रोटियां बना रहा था महताब; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
