भरतपुर
पंडित मेवाराम राजकीय माध्यमिक विद्यालय जटोली घना भरतपुर में कक्षा नवीं की छात्राओं को मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत 14 साइकिलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बरसो के सरपंच गिरधारी लाल गुर्जर और नगर निगम भरतपुर के पार्षद दीपक मुदगल मुख्य अतिथि रहे। दोनों अतिथियों को विद्यालय परिवार की तरफ से साफा बांधकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पर सरपंच ने कहा कि स्कूल में सभी मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा और जल्द ही जाटोली से स्कूल तक के कच्चे रास्ते को साफ करवाया जाएगा जिससे बच्चों का आने- जाने में सुविधा रहे।
पार्षद दीपक मुदगल ने अध्यापकों की सराहना करते हुए बच्चों को पढ़ाई पर एकाग्रता से ध्यान देते हुए कहा कि आप सबकी उच्च शिक्षा से ही राष्ट्र को मजबूती प्रदान होगी। इसके साथ ही परिवार और गांव का नाम रोशन होगा।
पार्षद ने कहा कि ये स्कूल उनके दादा पंडित मेवाराम की याद में गांव के बच्चों को पढ़ने हेतु दान में दिया गया था। आप सभी उच्च शिक्षा प्राप्त करें, यही ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक रामवीर, सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, दीपक कुमार, रघुराज सिंह, मीनाक्षी मंगल, आशु अग्रवाल, शुकंतला मीना सहित स्कूल के सभी छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे। रामबीर सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- फतेहसागर की पाल पर साइकिलों की रफ्तार, गूंजा ‘फिट इंडिया’ संदेश | विश्व साइकिल दिवस पर युवाओं ने दिया हरित और स्वस्थ जीवन का आह्वान
- 135 विद्यार्थियों का सम्मान, ‘हरितिमा-2026’ में गूंजा प्रतिभा और परिश्रम का उत्सव | कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर में दिखा शिक्षा, संस्कृति और नवाचार का संगम
- पोस्टर से कविता तक गूंजा पर्यावरण का संदेश | ‘नीड़ से नभ तक’ कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
- 560 लोगों ने उठाया हरित भविष्य का संकल्प | विश्व पर्यावरण सप्ताह पर डालमिया भारत ने बोकारो में छेड़ी जागरूकता की मुहिम
- जयपुर में सनसनी: साइकिल लेकर निकली वंशिका, सुबह मिली लाश | CCTV में कैद आखिरी सफर, अब हर फ्रेम से तलाशा जा रहा सच, परिजन धरने पर बैठे
- बस में 85 लाख, घर से 45 लाख और मिले | बीज निगम के नामित निदेशक तक पहुंची ACB की जांच
- भरतपुर का ‘अपना घर’ अब बिहार में भी बनेगा सहारा | 4 शहरों में खुलेंगे सेवा केंद्र, मॉडल देखने पहुंच रहा सरकारी दल
- भरतपुर की सड़कों पर उतरी पर्यावरण की ‘हरी सेना’ | 9 झांकियां, गौरैया बचाओ अभियान और हजारों कदमों ने दिया बड़ा संदेश
- लैंड पूलिंग पर किसानों का बड़ा विरोध, भाजपा कार्यालय में गरमाई बैठक | 12 गांवों के किसान आमने-सामने, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बैंक में CBI का ‘जाल’… रिश्वत का पूरा खेल ध्वस्त | नोट हाथ में लेते ही ब्रांच मैनेजर और बैंक मित्र रंगे हाथ दबोचे गए
