कोटा
राजस्थान में एकबार फिर एक पुलिस अफसर की वजह से खाकी पर दाग लगा है। इस पुलिस अफसर और एक पूर्व सरपंच पर एक महिला कॉन्स्टेबल ने गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है और कहा है कि ये दोनों उसे मथुरा और वृंदावन लेकर गए जहां गैंगरेप किया। महिला कॉन्स्टेबल की शिकायत के बाद बोरखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिस RPS अफसर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है उसका नाम विजय शंकर शर्मा है और वह कोटा ग्रामीण पुलिस में DSP है और 2 महीने पहले ही उसे गलत आचरण के मामले में निलंबित भी किया जा चुका है। अभी भी निलंबन चल रहा है। महिला कॉन्स्टेबल ने इस DSP के साथ पूर्व सरपंच बद्री आर्य को भी नामजद किया है। इस DSP पर पहले भी इस तरह के आरोप लगते रहे हैं। डीएसपी पर इससे पहले 2017 में भी नयापुरा थाने में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद 2019 में इसी पीड़िता की ओर से बोरखेड़ा थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था।
महिला कॉन्स्टेबल ने शिकायत में बताया कि कोटा ग्रामीण क्षेत्र के निलंबित डीएसपी विजय शंकर शर्मा और लुहावद के पूर्व सरपंच बद्री आर्य उसे मथुरा और वृंदावन लेकर गए और उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि इस वारदात के बाद विजय शंकर उसके घर आए और माफी मांगी। माफ नहीं करने पर सुसाइड करने तक की धमकी दी।
बोरखेड़ा थाना अधिकारी महेंद्र मीणा ने बताया कि एसपी ऑफिस में एक पीड़िता ने 26 नवंबर को परिवाद दिया था। जिसके बाद कोटा शहर एसपी ने मुकदमा दर्ज करने के लिए निर्देश दिए थे। इस पूरे प्रकरण की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगवंत सिंह हिंगड़ कर रहे हैं।
महिला कॉन्स्टेबल की यह थी शिकायत
महिला कॉन्स्टेबल ने शिकायत में बताया कि 12 नवंबर को ट्रेन से मथुरा पहुंची थी। जहां बद्री आर्य ने उसे फोन किया और उसे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बुलाया। वहां उनके साथ विजय शंकर शर्मा भी मौजूद थे। उसे डरा धमका कर मथुरा से एक गाड़ी में बैठाकर जतीपुरा चले गए। यहां परिक्रमा के बाद उसे वृंदावन ले गए। जहां धर्मशाला में विजय शंकर ने रेप किया। 25 नवंबर को दोनों घर आए। विजय शंकर ने माफी मांगी और माफ नहीं करने पर सुसाइड की धमकी दी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, एक ही दिन होंगे कई आयोजन
- जयपुर के डॉ. संजीव अग्रवाल को मिली नई जिम्मेदारी, बिगाटेक में बने स्वतंत्र निदेशक
- भरतपुर के क्रिकेट को मिली बड़ी खुशखबरी, राजस्थान की रणजी टीम में तीन खिलाड़ियों की एंट्री; चौथे को भी जगह
- 10वीं बोर्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव, नंबर कम आए तो मई में फिर परीक्षा; मगर सबको नहीं मिलेगा मौका
- यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन ने बरपाया कहर, मुख्य इमारत तबाह; 52 साल के कर्मचारी की मौत | देखें वीडियो
- टोंक के कलापर्व में चमका कोटा का नाम, डॉ. रमेश चन्द मीणा को मिला राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान
- विदेश से मेडिकल पढ़कर लौटे छात्रों के लिए राहत, FMG स्टाइपेंड पर बनी सहमति; अब शुरू होगी प्रक्रिया
- नदबई में ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ को मिली नई कमान, पूनम अध्यक्ष तो रवीना-ऋतु को मिली अहम जिम्मेदारी
- ब्लिंकिट के डार्क स्टोर में खुली लापरवाही की परतें, 13 डिग्री पर रखा था पनीर-चीज; 164 पैकेट नष्ट
- मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?
