धौलपुर
ACB ने धौलपुर जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस उपनिरीक्षक (SI ) को 50 हजार की घूस लेते हुए दबोच लिया। SI ने यह घूस मारपीट और छेड़छाड़ के एक मामले में परिवादी के परिवारजनों के नाम हटाने के एवज में मांगी थी। ट्रैप की यह कार्रवाई करौली भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने की।
गिरफ्तार SI का नाम भगवान सिंह है और वह बाड़ी कोतवाली थाने में तैनात है। बताया जा रहा है कि आरोपी थाना अधिकारी ने मारपीट और छेड़छाड़ के किसी मामले में परिवादी के परिवारजनों के नाम हटाने के नाम पर 55 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी जिसमें से 5000 रुपए परिवादी पहले ही दे चुका था।
घूस की राशि शनिवार के दिन बाड़ी के शिव मंदिर पर दी जानी थी। परिवादी यह राशि लेकर मब्दिर पहुंचा जहां थानाधिकारी भगवानसिंह कोजैसे ही 50 हजार रुपए दिए ACB की टीम ने उसे दबोच लिया। टीम ने घूस की यह राशि SI की जेब से बरामद कर ली।
यह था मामला
परिवादी गया प्रसाद कुशवाह की शिकायत थी कि SI भगवान सिंह ने उसकी पुत्रवधू और पार्षद बेबी कुशवाहा के साथ उसके दो पुत्र और अन्य दो लोगों के नाम निकालने के नाम पर 55000 रुपए मांगे थे जिसके बाद परिवादी ने तीन दिन पूर्व एसीबी करौली से मामले की शिकायत की जिस पर टीम ने भौतिक सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान मामला सही पाया गया जिसके बाद आज एसीबी की टीम ने ट्रेप की कार्यवाही की।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
