जयपुर
जयपुर में खेले गए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे। मार्टिन गुप्टिल ने (70) और मार्क चैपमैन ने (63) रनों की पारी खेली। भारत के लिए आर अश्विन और भुवनेश्वर कुमार 2-2 विकेट लेने में सफल रहे।
इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। इससे पहले एक वक्त बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही न्यूजीलैंड की टीम को भारत ने 164 रनों पर थाम लिया। मार्टिन गुप्टिल ने 70 और मार्क चैपमैन ने 63 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन और भुवनेश्वर कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए।
165 रनों के टारगेट को रोहित एंड कंपनी ने 19.4 ओवर के खेल में सिर्फ 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मैच में मिली जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला 19 नवंबर को रांची में खेला जाएगा।
टागरेट का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 31 गेंदों पर 50 रन जोड़े। इस जोड़ी पर ब्रेक मिचेल सेंटनर ने राहुल (15) को आउट कर लगाया। दूसरे विकेट के लिए NZ के गेंदबाजों को फिर संघर्ष करना पड़ा। रोहित और सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 59 रन जोड़े। इस साझेदारी को बोल्ट ने रोहित (48) का विकेट लेकर तोड़ा। NZ के लिए तीसरा विकेट भी बोल्ट के खाते में ही आया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव (62) को बोल्ड किया। श्रेयस अय्यर (5) का विकेट टिम साउदी ने हासिल किया। अंतिम ओवर में वेंकटेश अय्यर (4) डेरिल मिचेल की गेंद पर आउट हुए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- एक बिस्तर पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां… सुबह खुला दरवाजा तो सामने था खौफनाक मंजर
- भुसावर में मुस्कान एक पहल को मिली नई साइकिल
- महाकाल के दर्शन किए, खाटू श्याम पहुंचने से पहले मौत ने घेरा, कोटा में 8 की सांसें थमीं
- 30 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का ज्ञापन, दीपावली से पहले बोनस और सरेंडर अवकाश भुगतान की मांग
- भरतपुर के क्रिकेट इतिहास में पहली बार, कार्तिक शर्मा बने राजस्थान रणजी टीम के कप्तान
- राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में सीकर का जलवा, 200 मीटर की दोनों दौड़ में झटके स्वर्ण पदक
- जजों की अनिवार्य रिटायरमेंट पर बदली व्यवस्था, राजस्थान हाईकोर्ट ने उठाया यह कदम
- राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- खाने की शुद्धता पहचानने से लेकर मिलावट की जांच तक, उदयपुर में विद्यार्थियों को बताए खाद्य सुरक्षा के डिजिटल तरीके
- राजस्थान में MSME को मिलेगा नया सहारा, SIDBI और राजस्थान चैंबर के बीच हुआ बड़ा समझौता; जयपुर में खुलेगा हेल्प सेंटर
