माउंट आबू
राजस्थान पुलिस के दो जवान होटलों से बख्शीश वसूल रहे थे। SP तक जब यह मामला पहुंचा तो उन्होंने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं।
मामला प्रदेश के सिरोही जिले में हिल स्टेशन माउंट आबू का है जहां के होटलों से पुलिसकर्मियों द्वारा बख्शीश वसूलने की शिकायतें मिल रही थीं। एसपी की कार्रवाई के बाद जिले के सभी पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
हिल स्टेशन पर पुलिस द्वारा बरसों से दीपावली व होली की बख्शीश लेने का रिवाज चल रहा था। माउंट थाने के 2 पुलिसकर्मी सतीश मीणा व हितेश होटल दर होटल पहुंचकर तकाजा कर रहे थे। बड़ी होटलों से बड़ी तथा छोटी होटलों से सामान्य राशि ली जा रही थी। वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों ने होटल मालिकों से काम से काम 1100 से रुपए तय कर रखे थे। बड़ी होटलों से इससे कई गुना बख्शीश वसूला जा रहा था। सभी से वसूली के बाद पुलिसकर्मी सामूहिक रूप से पार्टी करने वाले थे।
ऐसे खुला मामला
मामला तब सामने आया जब एक मीडियाकर्मी ने दो पुलिसकर्मियों द्वारा होटलों से बख्शीश लेने के लिए रजिस्टर में नाम इंद्राज करते समय फोटो और वीडियो ले लिया। इसके बाद यह जानकारी सिरोही SP धर्मेन्द्र सिंह यादव तक पहुंच गई। इसके बाद SP जानकारी जुटा कर 2 पुलिसकर्मी सतीश मीणा व हितेश होटल को निलंबित कर इस मामले की विभागीय जांच करने के आदेश दे दिए। इसके बाद सिरोही पुलिस महकमे में पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।
होटल मालिकों का कहना है कि पुलिस से सम्बन्ध नहीं बिगड़ें, इसलिए कोई भी ना बिगड़े इस कारण कोई भी बख्शीश देने को मना नहीं करता। SP धर्मेन्द्र सिंह यादव ने कहा है कि विभाग की छवि खराब करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
- हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; गुरुग्राम-फरीदाबाद से सोनीपत तक नई तैनाती | यहां देखें पूरी लिस्ट
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
- शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा, प्रेम प्रकाश उमरवाल लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष; सम्मेलन में तबादला नीति से लेकर शिक्षक हितों पर मंथन
