जयपुर
राजस्थान में चल रही सियासी उठापटक के बीच अब जल्दी ही मंत्रिमंडल का पुनर्गठन होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहली बार सार्वजनिक मंच से मंगलवार को यह ऐलान किया। अभी तक गहलोत इस बारे में साफगोई से कोई बात रखने से बचते रहे थे। लेकिन अब उन्होंने इसका ऐलान कर दिया है। पर मंत्रिमंडल का पुनर्गठन कब तक होगा यह उन्होंने नहीं बताया।
सचिवालय कर्मचारी संघ के शपथ समारोह के दौरान सीएम गहलोत ने इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का पुनर्गठन जल्द हो जाएगा। गहलोत ने इसकी तारीख नहीं बताई। लेकिन बताया जा रहा है कि दी दिन के जिलों के दौरे के बाद गहलोत कभी भी मंत्रिमंडल का पुनर्गठन कर सकते हैं। गहलोत ने कहा कि कोरोना के चलते इस बारे में देरी हो रही थी लेकिन अब इसको लेकर जल्द ही सूचना देंगे।
सचिवालय कर्मचारी संघ के शपथ समारोह के दौरान गहलोत ने कहा कि लगता हैं कि हमारा मंत्रिमंडल भी भी जल्दी ही शपथ ग्रहण समारोह होगा। ये भी लगता हैं कि आप ही के कारण ये भी रूका हुआ था। अब जल्दी ही हमारा भी शपथ समारोह होगा।
आपको बता दें कि पिछले दिनों गहलोत की नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी इस बारे में चर्चा हुई थी। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी तब सोनिया गांधी से मिलकर आए थे और उन्होंने भी मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
- शोध के सवालों से निकली नई राहें, 20 शोधार्थियों ने रखी प्रगति की तस्वीर | राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण
- पति-पत्नी अब रेलवे में अलग-अलग शहरों में नौकरी करने को मजबूर नहीं? नए नियमों में ट्रांसफर का रास्ता हुआ आसान | एक स्टेशन पर पोस्टिंग की कोशिश से लेकर शिकायत तक, जानिए क्या बदला
- Himachal News: 100 फीट गहरी खाई में समाई प्राइवेट बस, 7 की मौत | 11 घायल, कई की हालत गंभीर; मृतकों के सामने आए नाम
- भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद | जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- जब माखन चोर कृष्ण और शिव भक्ति मंच पर उतरे… | भरतपुर के दो स्कूलों में मणिपुरी नृत्यांगना इवाना सरकार ने बच्चों को सिखाई भारतीय संस्कृति की अनोखी भाषा
- राजस्थान कैबिनेट का बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ | कर्मचारियों को मिला बड़ा बीमा तोहफा, अब चुनाव भी बदलेंगे… जानिए 7 सबसे बड़े फैसले
- राजस्थान में फिर लौट रहा ‘मानसून का पावरफुल दौर’ | 10 अगस्त तक कई जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
