जयपुर
राजस्थान में निकाय और पंचायत राज चुनाव के नतीजों के विश्लेषण के बाद भाजपा ने 19 जिलों में अपने प्रभारी बदल दिए। इसके साथ ही नौ जिलों में नए सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। बताया गया कि निकाय और पंचायत राज चुनाव के नतीजों के विश्लेषण के बाद दी गई एक रिपोर्ट के आधार पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पूनिया ने पार्टी संगठन में यह बदलाव किए हैं।
इन्हें सौंपा गया जिम्मा
जयपुर शहर में वरिष्ठ नेता नारायण पंचारिया प्रभारी और नरेश बंसल सह प्रभारी बनाए गए हैं। पहले जयपुर में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत प्रभारी थे। जयपुर दक्षिण में पूर्व विधायक शत्रुघ्न गौतम को प्रभारी और विमल अग्रवाल को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत अब बाड़मेर के प्रभारी होंगे जबकि उनके साथ सह-प्रभारी नथमल पालीवाल को बनाया गयाहै। हनुमानगढ़ में गुमान सिंह राजपुरोहित प्रभारी लगाए गए हैं।
झुंझुनू में गोवर्धन वर्मा, दौसा में शैलेंद्र भार्गव, भरतपुर में बनवारी लाल सिंघल, अजमेर शहर में वीरमदेव जैसास, भीलवाड़ा में रतन लाल गाड़री, जोधपुर देहात दक्षिण में विधायक जोगेश्वर गर्ग, जालोर में महेंद्र बोहरा, जैसलमेर में रामस्वरूप मेघवाल, बांसवाड़ा में दिनेश भट्ट को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विधायक अमृतलाल मीणा को डूंगरपुर, कोटा शहर में प्रदेश सचिव जितेंद्र गोठवाल और कोटा देहात में शंकरलाल, राजसमंद में वीरेंद्र चौहान, बूंदी में आनंद गर्ग को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इनको बनाया सहप्रभारी
जयपुर शहर में नरेश बंसल, जयपुर दक्षिण में विमल अग्रवाल, दौसा में मोहन मोरवाल, भरतपुर में गोवर्धन जादौन, धौलपुर में लोकेश चतुर्वेदी, बाड़मेर में नथमल पालीवाल, बांसवाड़ा में बाबूलाल खराड़ी, डूंगरपुर में कमलेश पुरोहित, कोटा शहर में श्याम शर्मा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
