धौलपुर
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ धौलपुर में भाजपा को पंचायत चुनाव में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस यहां अपना जिला प्रमुख बनवाने में कामयाब हो गई। कांग्रेस की भगवान देवी कुशवाहा ने जिला प्रमुख पद पर भाजपा की पवनेश शर्मा को हरा कर जीत हासिल की है।
धौलपुर जिला परिषद के 23 वार्ड में से कांग्रेस को 17 वार्ड में जीत मिली थी। भाजपा ने महज 6 वार्ड में ही जीत का स्वाद चखा था, लेकिन ऐन वक्त पर भाजपा के खेमे में कांग्रेस ने सेंध लगा दी। भाजपा के टिकट पर जीते जिला परिषद के दो सदस्य कांग्रेस के खेमे में पहुंच गए।
कांग्रेस की भगवान देवी को 19 मत मिले। वहीं भाजपा की प्रत्याशी को 4 वोट मिले। नवनिर्वाचित जिला प्रमुख भगवान देवी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का विकास कराने की रहेगी। लोगों को बुनियादी समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी। क्षेत्र में पिछड़े हुए सभी विकास कार्य कराए जाएंगे।
मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद बड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा एवं बसेड़ी विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा भी मतदान स्थल पर पहुंच गए और लोगों का आभार व्यक्त किया।
राजाखेड़ा पंचायत समिति प्रधान पद पर भी कांग्रेस का कब्जा
धौलपुर की राजाखेड़ा पंचायत समिति के प्रधान पद पर भी कांग्रेस ने कब्ज़ा जमा लिया है। शनिवार को मतदान में कांग्रेस की लता कंवर उर्फ चारु तोमर ने 21 मत लेकर जीत हासिल की। वहीं बीजेपी की सुधा को मात्र 4 मत ही मिल सके। लता कंवर उर्फ चारु तोमर दूसरी बार राजाखेड़ा पंचायत समिति प्रधान बनी हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
