भरतपुर
भरतपुर के एसपी ऑफिस में शुक्रवार को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एसपी आफिस में चाचा ससुर, साले और जीजा के बीच जमकर हाथापाई हो गई। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों के बीच बचाव किया और थाने में बंद कर दिया।
दरअसल मामला लव मैरिज का है। लेकिन शादी के कुछ दिनों ही बाद ही युगल में अनबन शुरू हो गई। सेवर थाना इलाके के मालीपुरा गांव निवासी और फारेस्ट विभाग में सूचना सहायक अरुण ने चक्कुरका गांव की रहने वाली पंचायत सेवर पंचायत समिति में सूचना सहायक के पद पर तैनात मोनिका नाम की लड़की से साल 2018 में लव मैरिज की थी। अरुण के दो साल का बच्चा भी है।
ऐसे पहुंच गए SP ऑफिस
मोनिका के चाचा मान सिंह के मीडिया तक पहुंचे बयानों को मानें तो उनका दामाद अरुण बेटे को मोनिका से छीन कर अपने पास रखना चाहता है। मोनिका ने जब अपने भाई धर्मेंद्र को बताया कि अरुण घर से बेटे को लेकर कहीं जा रहा है तो भाई धर्मेंद्र और उसका चाचा मान सिंह ने अरुण की गाड़ी का पीछा किया। और एसपी ऑफिस के सामने अरुण की गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगा दी। अरुण मान सिंह की गाड़ी को टक्कर मार वहां से भाग निकला।
रास्ते से जा रहे एक व्यक्ति ने देखा कि एक गाड़ी दूसरी गाड़ी को टक्कर मारने के बाद भाग रही है तो उसने अपनी गाड़ी अरुण की गाड़ी के आगे लगा दी। अरुण ने उसकी भी गाड़ी को टक्कर मार दी। और अपने आप को फंसता देखा एसपी ऑफिस में घुस गया। मान सिंह और धर्मेंद्र भी एसपी ऑफिस में जा धमके और दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। शोर की आवाज सुन एसपी ऑफिस के सभी अधिकारी बाहर आ गए और दोनों पक्षों को पकड़ मथुरा गेट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल दोनों पक्षों में से किसी ने भी थाने में शिकायत नहीं दी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
- शोध के सवालों से निकली नई राहें, 20 शोधार्थियों ने रखी प्रगति की तस्वीर | राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण
- पति-पत्नी अब रेलवे में अलग-अलग शहरों में नौकरी करने को मजबूर नहीं? नए नियमों में ट्रांसफर का रास्ता हुआ आसान | एक स्टेशन पर पोस्टिंग की कोशिश से लेकर शिकायत तक, जानिए क्या बदला
- Himachal News: 100 फीट गहरी खाई में समाई प्राइवेट बस, 7 की मौत | 11 घायल, कई की हालत गंभीर; मृतकों के सामने आए नाम
- भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद | जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- जब माखन चोर कृष्ण और शिव भक्ति मंच पर उतरे… | भरतपुर के दो स्कूलों में मणिपुरी नृत्यांगना इवाना सरकार ने बच्चों को सिखाई भारतीय संस्कृति की अनोखी भाषा
- राजस्थान कैबिनेट का बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ | कर्मचारियों को मिला बड़ा बीमा तोहफा, अब चुनाव भी बदलेंगे… जानिए 7 सबसे बड़े फैसले
- राजस्थान में फिर लौट रहा ‘मानसून का पावरफुल दौर’ | 10 अगस्त तक कई जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
