जयपुर
राजस्थान सरकार ने अगले साल यानी 2022 का कैलेण्डर जारी कर दिया है। 2022 में सरकारी कर्मचारियों 31 सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे। वहीं 21 ऐच्छिक अवकाश होंगे। कमर्चारियों और अधिकारियों को होली पर 4 तो दीपावली पर 5 दिन का अवकाश मिलेगा।
सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Administration) जीएडी (GAD) की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार कर्मचारियों को 21 ऐच्छिक अवकाशों में से 2 अवकाश लेने की ही सुविधा मिलेगी।
इस कैलेंडर के तहत 8 बार ऐसा मौके आएंगे जब सोमवार या गुरुवार – शुक्रवार का अवकाश वीकेंड के साथ पड़ेगा। जिससे सरकारी कर्मियों को 1 साथ 3-4 अवकाश मिलेगा। होली गुरुवार और धुलंडी शुक्रवार को होने की स्थिति में होली पर 4 दिन का अवकाश मिलेगा तो दीपावली पर लक्ष्मी पूजन सोमवार और गोवर्धन पूजन मंगलवार और भाई दूज बुधवार को होने की स्थिति में पांच दिन की छुट्टी मिलेगी।
इसके अलावा 15 अप्रेल गुड फ्राइडे शुक्रवार, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस सोमवार, 19 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार, 5 सितंबर को रामदेव और तेजा दशमी शुक्रवार, 26 सितंबर को नवरात्र स्थापना सोमवार, 3 अक्टूबर दुर्गा अष्टमी सोमवार, 24 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन और 25 अक्टूबर गोवर्धन पूजन और 26 अक्टूबर भाई दूज का अवकाश मिलेगा।
शनिवार रविवार के दिन आई सरकारी छुट्टी
7 ऐसे मौके आए हैं, जब सरकारी छुट्टी शनिवार रविवार के दिन आई है। जिससे 1 दिन की छुट्टी का नुकसान होगा। सरकारी कर्मचारियों को ऐच्छिक अवकाशों में से 2 अवकाशों के ही उपभोग की इजाजत होगी। साथ ही मुस्लिम अवकाश का निर्धारण चन्द्रमा दिखने के आधार पर ही होगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
