भरतपुर
भरतपुर शहर में गुरूवार देर रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें एक ट्रक ने दो युवकों को बुरी तरह कुचल दिया जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया।
हादसा भरतपुर शहर के बिजली घर चौराहे पर उस समय हुआ जब ये युवक मजदूरी करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बिजली घर क्षेत्र निवासी जॉनी के रूप में हुई है।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों और लोगों ने बिजलीघर चौराहे पर जाम लगा दिया।सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस लोगों की समझाइश करते हुए जाम हटाने की कोशिश में लगी हुई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
