भरतपुर
भरतपुर जिला खादी ग्रामोदय समिति की साधारण सभा की बैठक समिति के संस्थापक सदस्य व अध्यक्ष रामभरोसी गुप्ता की अध्यक्षता में हुई, जिसमें समिति के नव मनोनीत आधा दर्जन सदस्यों को पद की शपथ दिलाई और राज्य सरकार द्वारा खादी उत्पादन सामग्री पर विशेष छूट,साल 2020 एवं 2021 के खादी उत्पादन एवं बिक्री तथा खादी के कर्मचारियों को दीपावली का बोनस पर विस्तार से चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से कर्मचारियों को दीपावली पर्व पर एक माह का वेतन बोनस के रूप में दिए जाने के प्रस्ताव को पारित किया गया, साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा खादी उत्पादन को बढावा देने के उददेश्य से खादी बिक्री पर 50 छूट के निर्णय की सराहना की।
बैठक में समिति के अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि भरतपुर जिला खादी ग्रामोदय समिति ने गुजरे छह दशक के कार्यकाल में खादी उत्पादन जगत में अनेक र्कीतिमान स्थापित किए और आज भी जारी है। यहां के उत्पादन से खादी जगत में देश-विदेश में भरतपुर एवं राजस्थान की विशेष पहचान कायम की। उन्होंने कहा कि राजस्थान के गांधी एवं पूर्व वित्त मंत्री मास्टर आदित्येन्द्र ने साल 1960-61 में भरतपुर जिला खादी ग्रामोदय समिति की स्थापना की, जो आधुनिक युग में भी संचालित है। अब समिति के द्वारा उत्पादित रजाई,फर्स,गद्दे,चादर,तौलिया,चर्म के जूते,चप्पल आदि की मांग देश के कई राज्य एवं नेपाल, श्रीलंका, भूटान आदि से भी आ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार ने दूसरी बार खादी के उत्पादन की बिक्री पर 50 प्रतिशत छूट दी,जो 31 दिसम्बर 2021 तक जारी रहेगी। उक्त छूट से खादी उत्पादन सामग्री की मांग अधिक आने लगी है।
मीटिंग में मनोनीत सदस्य संजीव गुप्ता,ओमप्रकाश गुप्ता, के.के.अग्रवाल सीए, दिनेशचन्द शर्मा, सन्तोष शर्मा, राकेश गुप्ता को पद की शपथ दिलाई और सभी का अभिनन्दन किया गया। समिति के मंत्री राजेन्द्र शर्मा एवं सह मंत्री दाऊदयाल गुप्ता ने बताया कि साल 2020 में समिति को शुद्ध लाभ लाभ करीब 18 लाख हुआ। इस साल 2021-22 में 175 लाख का लक्ष्य रखा गया,जिसे समय पर पूरा कर लिया जाऐगा। बैठक में योगेश सिंघल,चन्दभान गुप्ता, सोहनलाल अग्रवाल आदि ने समिति के उत्पादन एवं बिक्री आदि की सराहना की।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
