भरतपुर
भरतपुर जिले में पांच बदमाश आधी रात के बाद करीब एक बजे एक नाबालिग को कोठरी से उठा ले गए और उस किशोरी से गैंगरेप किया। किशोरी को उठाकर ले जाने से पहले बदमाशों ने परिजनों को एक कमरे में बंद कर बाहर से कुंदी लगा दी। आरोपी 5 युवक नाबालिग के साथ 2 घंटे तक दरिंदगी करते रहे और फिर फरार हो गए।
भरतपुर जिले में गैंगरेप की यह वारदात लखनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता गांव से बाहर खेत पर एक कोठरीनुमा कमरे में सो रही थी। इस दौरान पांच युवक आए और पहले दरवाजे की कुंदी लगाकर परिजनों को बंद कर दिया। और फिर उस किशोरी को उठा कर दूसरी जगह ले गए जहां पांचों ने दो घंटे तक उसके साथ दरिंदगी की और उसे मरणासन्न हालात में छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान पीड़िता रोती-बिलखती रही।
पीड़िता रोती हुई वापस पहुंची और कुंदी खोलकर परिजनों को कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों ने मंगलवार सुबह लखनपुर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- लैंड पूलिंग पर किसानों का बड़ा विरोध, भाजपा कार्यालय में गरमाई बैठक | 12 गांवों के किसान आमने-सामने, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बैंक में CBI का ‘जाल’… रिश्वत का पूरा खेल ध्वस्त | नोट हाथ में लेते ही ब्रांच मैनेजर और बैंक मित्र रंगे हाथ दबोचे गए
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- अब AI बताएगा कौन बनेगा अगला स्टार | श्रेयस अय्यर जुड़े इस क्रिकेट प्लेटफॉर्म से, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा सीधा मौका
- केक नहीं, पेड़ लगाओ | MPUAT के छात्रों को मिला पर्यावरण बचाने का अनोखा मंत्र, जन्मदिन पर वृक्षारोपण का आह्वान
- मीटर उठा ले गए, फिर मांगे 25 हजार | ACB ने रिश्वत के खेल का किया ‘पावर कट’, JVVNL के AEN समेत दो गिरफ्तार
- रेगिस्तान में पानी बचाने की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान | एमपीयूएटी के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह धाकड़ को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- चार रंग के डिब्बों से बदलेगी सफाई की तस्वीर | उच्चैन कन्या कॉलेज में पर्यावरण सप्ताह की शुरुआत, छात्राओं ने ली हरियाली और स्वच्छता की शपथ
- RBI का दांव और रुपये की छलांग | एक फैसले ने डॉलर के सामने 50 पैसे मजबूत कर दी भारतीय करेंसी | रेपो रेट को लेकर ये हुआ फैसला
