भरतपुर
भरतपुर जिले में शुक्रवार को करीब 15 बंदरों के शव खेतों में मिले। बंदरों के शवों पर खून के निशान और कटने के निशान थे। इन बंदरों की मौत जुरहरा थाना इलाके के पाई गांव में हुई है जिन्हें गांव में डाल दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बंदरों की हत्या की गई है। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
खेतों में बंदरों के शव पड़े होने की जानकारी तब हुई जब ग्रामीण अपने खेतों में काम करने के लिए गए। अन्य ग्रामीणों को जैसे ही इसका पता लगा तो पूरे गांव के लोग मौके पर इकठ्ठे हो गए। ग्रामीणों का कहना है जुरहरा में सरपंच लक्ष्मण साहू के निर्देश पर कुछ लोगों द्वारा बंदर पकड़े जा रहे हैं जिन्हें वह पिंजरे में बंद कर देते हैं। इनके शरीर पर घाव देखकर लगता है की इन्हें किसी ने जान से मारा है।
जुरहरा थाना के SI संतोष शर्मा का कहना है कि पाई गांव के ग्रामीणों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बंदरों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है जिसके बाद साफ़ हो पाएगा की बंदरों की मौत कैसे हुई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
- शोध के सवालों से निकली नई राहें, 20 शोधार्थियों ने रखी प्रगति की तस्वीर | राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण
- पति-पत्नी अब रेलवे में अलग-अलग शहरों में नौकरी करने को मजबूर नहीं? नए नियमों में ट्रांसफर का रास्ता हुआ आसान | एक स्टेशन पर पोस्टिंग की कोशिश से लेकर शिकायत तक, जानिए क्या बदला
- Himachal News: 100 फीट गहरी खाई में समाई प्राइवेट बस, 7 की मौत | 11 घायल, कई की हालत गंभीर; मृतकों के सामने आए नाम
- भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद | जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- जब माखन चोर कृष्ण और शिव भक्ति मंच पर उतरे… | भरतपुर के दो स्कूलों में मणिपुरी नृत्यांगना इवाना सरकार ने बच्चों को सिखाई भारतीय संस्कृति की अनोखी भाषा
- राजस्थान कैबिनेट का बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ | कर्मचारियों को मिला बड़ा बीमा तोहफा, अब चुनाव भी बदलेंगे… जानिए 7 सबसे बड़े फैसले
- राजस्थान में फिर लौट रहा ‘मानसून का पावरफुल दौर’ | 10 अगस्त तक कई जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
