मुरादाबाद
किसानों की मौत के विरोध में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जा रहे सचिन पायलट और कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन को मुरादाबाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने धारा-144 तोड़ी है।
पायलट गाजीपुर बॉर्डर होते हुए लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए थे। पहले पायलट को गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रक लगाकर रोका था, लेकिन कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया था।
सचिन पायलट ने ट्वीट कर पुलिस के गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। यह भी कहा कि पुलिस उन्हें कहां ले जा रही है, यह भी नहीं बताया जा रहा है। पायलट ने कहा कि लखीमपुर में जो हो रहा है यह नकारात्मक उदाहरण पेश कर रहा है। पायलट ने कहा कि जिनके नाम एफआईआर में है वे खुले में घूम रहे हैं। यह अलोकतांत्रिक है।
रास्ते में भी कई जगह पायलट के काफिले को रोका जाता रहा। आखिर में मुरादाबाद में सचिन पायलट को आगे जाने से रोक दिया और धारा 144 के उल्लंघन में उन्हें हिरासत में लिया गया। उनके साथ पार्टी के नेता आचार्य प्रमोद भी हैं। सचिन पायलट और आचार्य प्रमोद कृष्णम को मुरादाबाद गेस्ट हाउस में रखा गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Bharatpur: चीन से लौटे MBBS छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, मां दूध लेने बाहर गई और पीछे पंखे से झूल गया; FMGE परीक्षा की कर रहा था तैयारी
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
- भरतपुर:16 साल का छात्र स्कूल के लिए निकला, 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
- सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय को मिली नई कमान | प्रो. सरला लखावत ने डीन का कार्यभार संभाला
- अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं
- ‘दो बेटे गोरे… तीसरा सांवला कैसे?’ | रंग पर शक, अवैध संबंधों का आरोप और फिर पत्नी को तीन तलाक
- ‘ट्रैप’ से बचे पर ‘जाल’ में फंसे, 2 थानों के SHO समेत 4 पर ACB ने दर्ज किए केस
- 60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- शादी की खुशियों के बीच बड़ा हादसा, भरतपुर में रफ्तार भरती बस का टूटा एक्सल, दोनों पहिए निकलकर अलग गिरे; मची चीख-पुकार
