कोटा
कोटा शहर से ही निकल रहे कोटा-कैथून नेशनल हाईवे 27 के बाइपास पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक कार ने बाइक सवार दो जनों को कुचल दिया, जिसके बाद कार भी पलटी खा गई और हाईवे से नीचे उतर गई। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। घायललोग मौके पर ही तड़पते रहे। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उद्योग नगर थाना अधिकारी मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि फोरलेन हाईवे पर धाकड़खेड़ी के बाद में नया नोहरा की तरफ जाने वाले सड़क पर यह दुर्घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई। अनुमान के अनुसार दोनों एक ही लेन पर चल रहे थे। इसी दौरान कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार महाराष्ट्र के नंबर की है।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की शिनाख्त प्रेम नगर फर्स्ट निवासी 65 वर्षीय मदन पाल और 30 वर्षीय लोकेश प्रजापति के रूप में हुई है। दोनों धाकड़खेड़ी में राजेंद्र प्रसाद के फार्म हाउस पर कार्य करते थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- वेतन कटौती और 12 घंटे ड्यूटी के विरोध में हड़ताल पर गए राजस्थान के 108-104 एम्बुलेंसकर्मी
- दौसा को मिला रोटरी में बड़ा सम्मान,रो. नवल खंडेलवाल बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी
- ठिठुरती शाम…
- 2434 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर, PNB के लोन डूबे, SREI समूह की दो कंपनियां कटघरे में
- सात दिन; संस्कार और सेवा की साधना, RD Girls College में NSS शिविर का सांस्कृतिक-खेल उत्सव के साथ समापन
- भ्रष्टाचार पर ये कैसा जीरो टॉलरेंस! ACB के 600 से ज्यादा केस फाइलों में कैद, विभागों ने रोक रखी अभियोजन की चाबी
- स्टेट हाईवे पर मौत की रफ्तार | ट्रेलर–बोलेरो भिड़ंत, 5 की मौत, पूरा परिवार उजड़ गया
- नियम बदले तो भविष्य अंधकारमय! | संविदा नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सरकार को चेताया—भर्ती हो मेरिट + बोनस से
- कार्यस्थल की सुरक्षा पर सीधा संवाद | POSH Act-2013 पर RCCI–Council Quest का जागरूकता व इंटरएक्टिव सत्र सफल
- आम से बदलेगी जनजातीय खेती की तस्वीर | अम्बावी में आधुनिक आम बागवानी पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मंत्र
