भुसावर (भरतपुर)
भरतपुर जिले में भुसावर सर्किल के थाना भुसावर के गांव रंधीरगढ़ में एक जने के घर से अज्ञात चोरों ने आलमारी में रखे करीब 3 लाख के जेवरात व करीब एक लाख की नकदी पर अपना हाथ साफ़ कर फरार हो गए। इसके अलावा हलैना में भी अज्ञात चोरों ने दो दुकानों की शटर तोड़ कर लाखों का सामान व नकदी पार कर ली।
जानकारी के अनुसार 3-4 अक्टूबर की आधी रात जब लोग घरों में सो रहे थे तब अज्ञात चोरों ने भुसावर थाना के गांव रंधीरगढ़ निवासी सोहनलाल पण्डित के घर में प्रवेश करके अलमारी के ताले चटका दिए और उसमें रखे करीब 3 लाख के जेवरात एवं करीब एक लाख की नकदी चुरा कर ले जाने में सफल हो गए। घर के लोगों की जगार होने पर चोरी का पता लगा। उन्होंने ने शोर-शराबा कर गांव के लोगों को एकत्रित किया और भुसावर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कई गांवों में दबिश दी, लेकिन चोरों का सुराग तक नहीं लगा।
एक माह में 23 चोरियां, पर पुलिस किसी का नहीं लगा पाई सुराग
सितम्बर माह से आज तक थाना भुसावर में 8, हलैना में 6, वैर में 9 चोरी की वारदात हो चुकी हैं, जिनका सुराग लगाने में पुलिस असफल रही है। 2-3 अक्टूबर की रात जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे-21 स्थित मंगल सीमेन्ट तथा सैनी इलैक्ट्राॅनिक्स की दुकान से अज्ञात चोर करीब 6 से 7 लाख की चोरी कर ले गए। सुबह दुकान खोलने गए दुकान मालिकों को चोरी का पता लगा और हलैना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी विजयसिंह छौंकर मय जाप्ता के पहुंचे और चोरी हुई दुकानों का निरीक्षण किया। साथ कई स्थान पर दबिश दी, लेकिन चोरी का सुराग तक नहीं लगा।
इससे पहले करीब एक सप्ताह पूर्व हलैना के मुख्य बाजार में चार दुकानों से सामान व नकदी चोरी हुआ था, लेकिन पुलिस को उनका भी सुराग नहीं लगा पाई। इसी प्रकार से कस्बा वैर एवं आसपास के गांवों में आए दिन चोरियां हो रही हैं, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बन नजारा देख रही है।
लोग भयभीत, जागकर कर रहे घर-दुकान की रखवाली
लोग आए दिन चोरियां होने से भयभीत हैं। वे अब घर व दुकान की रात्रि में जागकर रखवाली करने लगे हैं। भुसावर निवासी धर्मराज एवं हलैना निवासी मुकेशचन्द ने बताया कि भुसावर सर्किल में तीन थाना एवं एक पुलिस चौकी लगती है। दूसरी चौकी भी खुलने वाली है। उसके बाद भी शहर व गांव में आए दिन चोरी होना गम्भीर विषय है। उन्होंने बताया कि भुसावर-दौसा जिले की सीमा के गांव निठार-रंधीरगढ़ के पास एक आरएसी पुलिस चौकी हुआ करती थी, लेकिन उसको हटा दिया गया है। इसी प्रकार जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे-21 स्थित खेडली मोड पर पुलिस चौकी है, जो अवैध वसूली के कारण बदनाम है। यहां लगे पुलिस स्टाफ को आमजन की सुरक्षा की तनिक चिन्ता नहीं है।
बल्लभगढ़ में अभी तक नहीं खुली चौकी
सरकार ने भुसावर थाना के गांव बल्लभगढ़ में पुलिस चौकी खोलने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक नहीं खुली। हलैना एवं आसपास के गांव के लोग करीब दो दसक से हलैना से खेडलीगंज वाया भूतोली-सरसैना मार्ग स्थित नैवाडा जीएसएस के पास अस्थाई पुलिस चौकी की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार व पुलिस प्रशासन ने आज तक ग्रामीणों की सुनवाई नहीं की।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- महाराणा प्रताप जयंती पर भरतपुर में गूंजी वीरता की गाथाएं, साहित्य परिषद की विचार एवं काव्य गोष्ठी आयोजित
- पुरुषोत्तम मास पर भुसावर में भक्ति की रसधारा, संपूर्ण रामायण पाठ और भजनों से गूंजा लक्ष्मी नारायण मंदिर
- जयपुर में रक्तकोष फाउंडेशन का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न, भरतपुर टीम सम्मानित
- विदेश में पढ़ाई का सपना होगा और आसान | क्रिज़ैक ने AI प्लेटफॉर्म फॉरेनएडमिट्स में किया रणनीतिक निवेश, लोन-वीज़ा सेवाओं को मिलेगी रफ्तार
- 5 दिन तक गूंजेगा ‘जय महेश’ का जयघोष | भरतपुर में महेश नवमी पर भक्ति, सेवा और संस्कृति का होगा भव्य संगम
- महाराणा प्रताप जयंती पर 486 पौधों से प्रकृति को नमन | शिक्षा मंत्री बोले- ‘अकबर महान नहीं, आक्रांता था’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
- NCC कैंप में गूंजा सेना में भर्ती का मंत्र | अधिकारियों ने कैडेट्स को बताए सफलता के गुर, देशसेवा का बढ़ाया जोश
- ठाकरे को दिल्ली में सबसे बड़ा झटका | 9 में से 6 सांसद बगावत पर, शिंदे खेमे में विलय की तैयारी
- अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप | केंद्र सरकार ने खत्म की बड़ी छूट, छोटे गांवों में भी सख्त नियम लागू
- 1 करोड़ के लिए दोस्त बना कातिल | 48 घंटे तक चारे में छुपाई लाश, डिक्की में भरकर ठिकाने लगाने निकला तो खुल गया राज
