दौसा
दौसा जिले में शुक्रवार शाम को खूनी संघर्ष में एक जाने की मौत हो गई और तीन लीग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
खूनी संघर्ष सलेमपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में हुआ। संघर्ष की वजह कोई पुराना विवाद बताया जा रहा है। इस संबंध में सलेमपुर थाने में भी मामला दर्ज है। संघर्ष की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और लोगों के बीच समझाइश की।
पुलिस ने बताया कि बड़ागांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में आपसी कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-भाटा जंग हो गई। झगड़े में मुनीम गुर्जर (55) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मंजा देवी व विमला देवी सहित एक अन्य घायल हो गए। शव को बड़ागांव सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम होगा।
महुवा डिप्टी एसपी हवा सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में किस बात को लेकर विवाद था इसकी जांच की जा रही है। परिजनों ने अभी रिपोर्ट नहीं दी है, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
मृतक के परिजनों का आरोप था कि पहले से ही थाने में मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मृतक मुनीम गुर्जर का एक भाई दिव्यांग है, ऐसे में वह परिवार में अकेला ही कमाने वाला था। पूर्व में एक निजी कॉलेज में गार्ड की नौकरी करने के बाद वह पिछले दो माह से रोजगार की तलाश में था।
आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
घटना से आक्रोशित परिजनों ने महुवा-हिण्डौन रोड पर जाम लगा दिया। इससे दर्जनों वाहन जाम में फंस गए। सूचना पर पहुंची सलेमपुर थाना पुलिस को भी ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा, इससे पुलिस को एक बार तो बैरंग लौटना पड़ा। बाद में अतिरिक्त पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचे महुवा डिप्टी एसपी हवा सिंह व पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह महुवा ने काफी देर समझाइश के बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- उदयपुर में ‘मिनी मिलिट्री अकादमी’ का नजारा | 600 NCC कैडेट सीख रहे ड्रोन उड़ाना, फायरिंग और नेतृत्व के गुर
- कुरुक्षेत्र अस्पताल विवाद में नया मोड़ | नर्सों को बलि का बकरा बनाने का आरोप, डीएमए ने उठाए सवाल
- अब कागज की पर्ची नहीं चलेगी | 15 जून से ई-पर्ची के बिना नहीं मिलेगी RGHS की दवा
- रसोई से राष्ट्र निर्माण तक: सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों को दिया नया दर्जा | कहा- सिर्फ होममेकर नहीं, ‘नेशन बिल्डर’ हैं महिलाएं
- सुबह दौड़ने निकला था सौरभ, दोपहर तक पहुंच गया मोर्चरी में | प्रेम प्रसंग की चर्चा के बीच गांव में युवक की हत्या
- 1500 किसान, एक मंच और ‘जहर मुक्त खेती’ का संकल्प | चित्तौड़गढ़ में प्राकृतिक खेती को लेकर बड़ा मंथन
- कुर्सी से उठे अफसर-कर्मचारी, योग मैट पर जुटे विभाग | उदयपुर में योग और हार्टफुलनेस ध्यान से दिया तनावमुक्त जीवन का संदेश
- कुतुब मीनार पर चमकी गोडावण की कहानी | कभी राष्ट्रीय पक्षी बनने की दौड़ में था, अब बचाने की जंग का बना चेहरा
- नारी चौपाल में गूंजी महिला सशक्तिकरण की आवाज | योजनाओं की जानकारी के साथ आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश
- ‘शिक्षा विभूषण’ से लेकर ‘शिक्षा श्री’ तक… किसे मिलेगा कौन-सा सम्मान? | शिक्षा विभाग ने जारी किए नए मानदंड
