श्रीगंगानगर
राजस्थान के श्रीगंगानगर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा श्रीगंगानगर जिले के घमूड़वाली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को हुआ। इसमें दो तेज रफ़्तार कार आमने-सामने से भिड़ गईं। हादसा इतना भीषण था कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 5 लोग घायल हो गए। मृतकों में तीन श्रीगंगानगर के सवार गांव के और दो बीकानेर के माणकरासर गांव के बताए गए हैं। घायलों को जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खूनी चक के पास श्रीगंगानगर से बीकानेर की तरफ जा रही कार सामने से आ रही कार से भिड़ गई। दोनों कारों में 8 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान सवार गांव के 26 एच निवासी बलतेज सिंह, गुरलीन कौर और सुखजीत सिंह के रूप में हुई है। अरमान सिंह और सुखजीत सिंह की पत्नी घायल हो गए हैं।
ये सभी लोग कहीं शोक सभा में शामिल होकर लौट रहे थे। बीकानेर से श्रीगंगानगर की ओर आ रही कार में सवार 3 लोग बीकानेर जिले के माणकरासर के बताए जा रहे हैं। इनमें हेतराम और वकील नाथ की मौत हो गई, जबकि बाईस वर्षीय एक पूजा घायल हो गई।
हादसे के बाद आस-पास के ग्रामीण ने घायलों को बाहर निकाला। इन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घमूड़वाली थाने के एसएचओ पवन कुमार शर्मा ने मृतकों के शव अस्पताल में रखवा दिए हैं, वहीं घायलों को श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 30 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का ज्ञापन, दीपावली से पहले बोनस और सरेंडर अवकाश भुगतान की मांग
- भरतपुर के क्रिकेट इतिहास में पहली बार, कार्तिक शर्मा बने राजस्थान रणजी टीम के कप्तान
- राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में सीकर का जलवा, 200 मीटर की दोनों दौड़ में झटके स्वर्ण पदक
- जजों की अनिवार्य रिटायरमेंट पर बदली व्यवस्था, राजस्थान हाईकोर्ट ने उठाया यह कदम
- राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- खाने की शुद्धता पहचानने से लेकर मिलावट की जांच तक, उदयपुर में विद्यार्थियों को बताए खाद्य सुरक्षा के डिजिटल तरीके
- राजस्थान में MSME को मिलेगा नया सहारा, SIDBI और राजस्थान चैंबर के बीच हुआ बड़ा समझौता; जयपुर में खुलेगा हेल्प सेंटर
- 730 ग्राम के नवजात ने जीती जिंदगी की जंग, 40 दिन के इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
- भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट की रोक, विकास प्राधिकरण संपत्ति पर नहीं चला सकेगा बुलडोजर
