दौसा
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरूवार को हेलिकॉप्टर से दौसा पहुंचे और 90 हजार करोड़ रुपए की लागत से बन रहे दिल्ली-मुंबई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का धनावड़ गांव में निरीक्षण किया।
गडकरी ने सबसे पहले सोमाडा गांव तक एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद रेस्ट एरिया में मॉडल की प्रदर्शनी को देखकर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उनके साथ आई तकनीकी टीम ने सड़क की मजबूती और गुणवत्ता की जांच की। उनके साथ सांसद लोकसभा सांसद जसकौर मीणा, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला, बांदीकुई विधायक जीआर खटाना समेत NHAI के अधिकारी रहे।
1350 किमी है हाइवे की लंबाई
आपको बता दें कि करीब 1350 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग का काम वर्ष 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे भारत माला परियोजना के तहत देश की राजधानी दिल्ली को देश की वाणिज्य राजधानी मुंबई से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। इस हाईवे को बनाने पर केंद्र सरकार 90 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है।
दौसा जिले में हाइवे का करीब 95.47 किलोमीटर हिस्सा
दौसा जिले में हाइवे का करीब 95.47 किलोमीटर क्षेत्र है। हाइवे चालू होने के बाद दिल्ली से मुंबई का सफर 10 से 12 घंटे में तय किया जा सकेगा। धनावड़ के रेस्ट एरिया में होटल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, वर्कशॉप, पेट्रोल पंप, अस्पताल, रेस्टोरेंट्स सहित तमाम सुविधा होंगी। यह हाईवे देश के 5 राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा।
एक्सप्रेस-वे पर अभी 8 लेन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अभी 8 लेन बनाए जा रहे हैं। इनके अलावा 4 लेन और बढ़ाए जाएंगे। 2 जाने और 2 आने के लिए। यह चारों लेन सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए होंगे। यह देश का पहला एक्सप्रेस-वे होगा, जिस पर डेडीकेटेड इलेक्ट्रिक व्हीकल फोर लेन होगी। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो जाने से समय भी बचेगा और प्रदूषण भी कम होगा। एक्सप्रेस-वे के किनारे टाउनशिप और स्मार्ट सिटी बनाने का भी प्रस्ताव है, जिसका सर्वे जारी है।
दिल्ली-मुंबई के बीच घाट जाएगी 150 किलोमीटर की दूरी
अभी मुंबई से दिल्ली तक का सफर 25 घंटे में पूरा होता है जो एक्सप्रेस हाईवे बनने के बाद 13 घंटे में तय होगा। दिल्ली-मुंबई के बीच 150 किलोमीटर की दूरी घटेगी। दिल्ली से दौसा तक का 280 किलोमीटर हाईवे का निर्माण दिसम्बर तक पूरा हो जाएगा। इसे लेकर एक्सप्रेस वे का निर्माण तेज गति से चल रहा है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट 2018 में शुरू हुआ और 9 मार्च 2019 को इसकी आधारशिला रखी गई
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सात दिन; संस्कार और सेवा की साधना, RD Girls College में NSS शिविर का सांस्कृतिक-खेल उत्सव के साथ समापन
- भ्रष्टाचार पर ये कैसा जीरो टॉलरेंस! ACB के 600 से ज्यादा केस फाइलों में कैद, विभागों ने रोक रखी अभियोजन की चाबी
- स्टेट हाईवे पर मौत की रफ्तार | ट्रेलर–बोलेरो भिड़ंत, 5 की मौत, पूरा परिवार उजड़ गया
- नियम बदले तो भविष्य अंधकारमय! | संविदा नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सरकार को चेताया—भर्ती हो मेरिट + बोनस से
- कार्यस्थल की सुरक्षा पर सीधा संवाद | POSH Act-2013 पर RCCI–Council Quest का जागरूकता व इंटरएक्टिव सत्र सफल
- आम से बदलेगी जनजातीय खेती की तस्वीर | अम्बावी में आधुनिक आम बागवानी पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मंत्र
- शतरंज से तेज़ हो रहा दिमाग | भरतपुर में पाँच दिवसीय निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
- खेती से कमाई का नया फार्मूला | एमपीयूएटी में अमरुद आधारित बागवानी पर 36 किसानों को मिला प्रशिक्षण और संसाधन
