जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर कोई बदमाश आठ साल के एक बच्चे को गोद में उठाकर ले गया। किडनैपर का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
किडनैप की यह वारदात प्रताप नगर थाना अंतर्गत सांगानेर एयरपोर्ट रोड पर बृजपुरी कॉलोनी की है।
पुलिस के अनुसार बृजपुरी कॉलोनी निवासी आशुतोष शर्मा का बेटा कृष्णा शार्दुल शर्मा कक्षा 4 का छात्र है। कृष्णा शनिवार रात करीब 7:30 बजे तक अपने दादा के पास पढ़ाई कर रहा था। इसके बाद वह साइकिल चलाने की बात कहकर अकेले ही अपने घर से बाहर आ गया। काफी देर बाद भी कृष्णा घर नहीं लौटा तब परिजन कृष्णा को तलाश करने निकले। तभी घर से करीब कुछ दूरी पर उसकी साइकिल पड़ी नजर आई। आसपास के लोगों ने बताया कि कृष्णा को कोई व्यक्ति गोद में उठाकर लेकर जा रहा था।
पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान कर कृष्णा को बरामद करने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अपहृत बच्चे की तलाश के लिए स्पेशल पुलिस टीम गठित कर संभावित इलाकों में दबिश देने भेजी गई है। केस की जांच एएसआई लटूरराम को सौंपी गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
- शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा, प्रेम प्रकाश उमरवाल लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष; सम्मेलन में तबादला नीति से लेकर शिक्षक हितों पर मंथन
- आज की सीता …
