जोधपुर
डिस्कॉम का एक्सईएन बिजली कनेक्शन के लिए उपभोक्ता को परेशान कर रहा था। इस काम के एवज में उसने उपभोक्ता से 25 हजार घूस मांगी। गणेश चतुर्थी के दिन भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
मामला जोधपुर डिस्कॉम में पाली जिले के जैतारण वृत्त का है। गिरफ्तार एक्सईएन का नाम महेन्द्र कुमार मीणा पुत्र पांचू लाल मीना आकाश नगर बोरखेड़ा कोटा है। ACB के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि जैतारण निवासी हेमंत कुमार ने एसीबी के जोधपुर ग्रामीण कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपने मकान के लिए बिजली कनेक्शन लेने को नवम्बर 2020 व बाद में जून 2021 में फाइल लगा रसीद भी कटवा ली। मकान तक कुछ पोल लगने थे। ऐसे में डिमांड नोट जारी करने के नाम पर एक्सईएन महेन्द्र कुमार मीणा 25 हजार की रिश्वत मांग कर परिवादी को परेशान कर रहा है।
ACB के महानिदेशक ने बताया कि इस पर ACB के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर भोपाल सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर निरीक्षक अमराराम खोखर और उनकी टीम ने एक्सईएन महेन्द्र कुमार मीणा को 25 हजार रुपए के घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
ACB टीम को देख कर अपने आपको मकान में कर लिया बंद
एक्सईएन महेन्द्र कुमार मीणा को एसीबी जोधपुर की टीम के आने की भनक लग गई थी। इस पर उसने अपने आपको मकान में बंद कर लिया। उसके मकान में प्रवेश का कोई अन्य रास्ता भी नहीं था। काफी जोर आजमाइश के बाद उसने दरवाजा खोला। उसके मकान में रसोई में रखे फ्रिज के ऊपर कागज के एक डिब्बे से रंग लगे पच्चीस हजार रुपए बरामद किए गए। उसके आवास और अन्य ठिकानों की तलाश की जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 19 चालान, कम उम्र का ड्राइवर और परमिट की गड़बड़ियां… फिर भी सड़क पर दौड़ती रही बस, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 जिंदगियां खत्म | छह राज्यों से जुड़ा है नेटवर्क
- रिमांड में रियायत के लिए 40 हजार की मांग, 15 हजार में सौदा; 10 हजार लेते ही ASI ट्रैप
- राजस्थान के निर्यातकों के सामने बड़ी अड़चनें, योजनाओं से लेकर नए बाजारों तक मंथन; सेक्टर-वाइज वर्कशॉप का ऐलान
- Udaipur: 200 बच्चों को नाटक और गतिविधियों से समझाया स्वस्थ खाने का पाठ, पैकेट फूड से बचने का भी संदेश
- भरतपुर के सबसे बड़े कॉलेज में उठा शिक्षकों की समस्याओं का मुद्दा, ‘हम भारत के लोग हैं’ पर भी मंथन
- भरतपुर में पंचायत चुनावों की लॉटरी खुलते ही मच गया हड़कंप, सीटों का आरक्षण तय, कई सूरमाओं के बदले समीकरण | किस क्षेत्र में किसकी जमेगी धाक? देखें प्रधान से लेकर वार्डों तक की पूरी रिजर्वेशन लिस्ट
- कॉलेज टीचरों पर गिरेगी गाज, बिना बताए छुट्टी पर गए प्रोफेसर्स की लिस्ट तैयार, उच्च शिक्षा विभाग ने दिए सख्त निर्देश
- 35 घंटे की ड्यूटी के बाद PG डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी, चारों अंगों में कमजोरी; ESIC फरीदाबाद में इलाज में देरी के आरोप, DMA ने मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
- 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया ‘RGHS बाबू’, जांच हुई तो निकला फर्जी, AI से बनाया था पहचान पत्र
