जयपुर
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने तीन सितम्बर शुक्रवार को जयपुर में आमेर रोड स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA) में एक बड़ी कार्रवाई की। इसमें उसने नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कार्पोरेशन लिमिटेड (NPCC) के एक प्रोजेक्ट मैनेजर को 1 लाख रुपए की घूस लेते हुए लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। यह प्रोजेक्ट मैनेजर एक बिल को पास करने के एवज में कमीशन के तौर पर एक लाख रुपए मांग रहा था।
ACB के डीजी बीएल सोनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अमृतलाल मीणा है और वह सवाईमाधोपुर के मंडावरी का रहने वाला है। वह जयपुर में प्रताप नगर इलाके में गोनेर रोड पर सरस्वती अपार्टमेंट में फ्लैट लेकर रहता है।
AEN रैंक का यह अफसर राजस्थान में नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कार्पोरेशन लिमिटेड का पिछले करीब पांच साल से प्रोजेक्ट मैनेजर है। उन्होंने बताया कि यह एजेंसी केंद्र से जुड़े सरकारी भवनों में कंस्ट्रक्शन का काम करती है। पिछले करीब पांच साल से जयपुर में है।
24 लाख का बिल पास करने को मांगा था साढ़े चार फीसदी कमीशन
ACB के डीजी बीएल सोनी ने बताया कि पिछले दिनों एक ठेकेदार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने जयपुर में आमेर रोड पर जोरावर सिंह गेट के पास राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में कंस्ट्रक्शन वर्क करवाया था। इसका बिल करीब 24 लाख 27 हजार रुपए का था। जिसमें साढ़े चार प्रतिशत कमीशन के हिसाब से प्रोजेक्ट मैनेजर अमृतलाल मीणा अपना 1 लाख रुपए का हिस्सा मांग रहा था। इससे पहले भी वह कई बार ठेकेदार को परेशान कर चुका था।
इस पर एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में शिकायत की जांच जयपुर देहात एसीबी के प्रभारी एएसपी नरोत्तम वर्मा को सौंपी गई। सत्यापन में शिकायत सही मिलने पर शुक्रवार को ट्रेप रचा गया। आरोपी अमृतलाल मीणा ने NIA में भी अपना अस्थाई ऑफिस बना रखा था।
वह शुक्रवार को यहां काम देखने पहुंचा था। आरोपी ने यहीं पर ठेकेदार को रिश्वत के 1 लाख रुपए लेकर बुला लिया। तभी एसीबी के पुलिस इंस्पेक्टर नीरज भारद्वाज की टीम ने घूसखोर अमृतलाल मीणा को धरदबोचा। रिश्वत की रकम बरामद कर ली। उसके ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
- 5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें
- हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का साफ संदेश-अब और देरी नहीं; 30 सितंबर तक शिक्षकों-प्रिंसिपलों की भर्ती-तैनाती पूरी करो, 5 अक्टूबर को देना होगा हिसाब
- 12 साल की नौकरी में 11 तबादले! दो महीने पहले मिली पोस्टिंग भी बदली, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड
- मुकाबले में दिखा दम, पदकों से सजा भरतपुर का ताइक्वांडो मंच | खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन, आत्मविश्वास और जुझारूपन
- बयाना में नामांकन वापस, उच्चैन में कोई मुकाबले में ही नहीं आया | भरतपुर की दो पालिकाओं में अध्यक्ष तय
- न पार्षद, न चुनाव लड़ा… फिर भी बन गए सभापति, धौलपुर में 6 नामांकन वापस और गिरीश गर्ग की सीधे एंट्री
- शिक्षकों के अधिकार से लेकर जिम्मेदारी तक… दौसा के सम्मेलन में उठा सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मुद्दा
- शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन
- 20 निर्दलीयों की जीत के बाद अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला, वैर में भाजपा की ललितेश धाकड़ और कांग्रेस की इन्दिरा सैनी आमने-सामने
