भरतपुर में 30 नवंबर से जघीना गेट स्थित राज मंदिर स्कूल में 31वां महारानी किशोरी राष्ट्रीय महिला कुश्ती दंगल आयोजित होगा। विजेताओं को नकद पुरस्कार मिलेंगे।
भरतपुर (संजीव चीनिया)। कुश्ती के अखाड़े में जब देश-विदेश की महिला पहलवान आमने-सामने होंगी तो मुकाबले देखने लायक होंगे। भरतपुर में पहली बार नहीं, बल्कि लगातार आयोजित हो रहे महिला कुश्ती दंगल की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार 31वां राष्ट्रीय महिला दंगल आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार अखाड़े में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान वाली महिला पहलवानों के उतरने की तैयारी है। दो दिवसीय इस आयोजन में राजस्थान के कुश्ती खिताबों के लिए भी पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले होंगे।
जिला कुश्ती संघ (ओलंपिक) और जिला महिला कुश्ती संघ, भरतपुर के संयुक्त तत्वावधान में 30 नवंबर से जघीना गेट स्थित राज मंदिर स्कूल में महारानी किशोरी राष्ट्रीय महिला कुश्ती दंगल का आयोजन होगा।
जिला केसरी और महारानी किशोरी केसरी खिताबों के लिए भिड़ेंगी पहलवान
दंगल के संयोजक एवं जिला महिला कुश्ती संघ के सचिव यदुवीर सिनसिनी के अनुसार, इस वर्ष प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान वाली महिला पहलवानों के भाग लेने की स्वीकृति मिलनी शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में जिला केसरी और महारानी किशोरी केसरी सहित राजस्थान केसरी के खिताबों के लिए महिला पहलवान अपनी कुश्ती प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
अखाड़े में ही होगा पहलवानों का वजन, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार
दो दिवसीय दंगल में मुकाबलों के लिए पहलवानों का वजन आयोजन स्थल पर ही लिया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता पहलवानों को आयोजकों की ओर से आकर्षक पुरस्कार एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
महिला कुश्ती को प्रोत्साहित करने और पहलवानों को बड़ा मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस दंगल में इस बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलवानों की भागीदारी विशेष आकर्षण रहेगी।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
खाटूश्यामजी से लौट रहे परिवार पर कहर: कोटा हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी क्रूजर, 9 की मौत
दो साल का इंतजार खत्म, सिविल जज बनने का बड़ा मौका, 365 पदों पर निकली PCS-J भर्ती; जानें कब से आवेदन
