जीजा ने सालों की घुड़चढ़ी में लुटाया ऐसा प्यार, 500-500 के नोटों से बनी 2 करोड़ की मालाएं पहनाईं, नजारा देख गांव रह गया दंग

मथुरा के नगला फौदा गांव में घुड़चढ़ी के दौरान जीजा ने दोनों सालों को 500 रुपये के नोटों से बनी एक-एक करोड़ की विशाल माला पहनाई। वीडियो वायरल।

मथुरा। शादी में जीजा अपनी सालियों या सालों को शगुन दे तो कोई नई बात नहीं, लेकिन यहां एक जीजा ने अपने दोनों सालों को ऐसा तोहफा दिया कि पूरी घुड़चढ़ी ही चर्चा का विषय बन गई। दूल्हे बने दोनों सालों के गले में जब 500-500 रुपये के नोटों से बनी विशालकाय मालाएं डाली गईं तो देखने वालों की आंखें खुली रह गईं। एक-दो लाख नहीं, बल्कि दोनों मालाओं की कीमत बताई जा रही है पूरे दो करोड़ रुपये! करीब 100-100 फीट लंबी इन मालाओं को संभालना भी किसी चुनौती से कम नहीं था। अब इस अनोखी घुड़चढ़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

छत पर खड़े किए दोनों दूल्हे, फिर पहनाई करोड़ों की नोटों वाली मालाएं

यह अनोखा नजारा उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की सुरीर कोतवाली क्षेत्र के नगला फौदा गांव का है। शनिवार को गांव के योगेंद्र सिंह और कुशलपाल सिंह के घर शादी की खुशियों के बीच उनके बेटों प्रशांत और कान्हा राघव की घुड़चढ़ी निकाली जा रही थी। दोनों की शादी गोवर्धन के एक मैरिज होम में मुड़सेरस गांव की युवतियों के साथ होनी है।

इसी दौरान राजस्थान के कामां क्षेत्र के नंदोला गांव से पहुंचे उनके जीजा योगेश कुमार ठाकुर ने ऐसा सरप्राइज दिया कि समारोह का पूरा माहौल ही बदल गया। उन्होंने दोनों दूल्हों के लिए 500-500 रुपये के नोटों से तैयार एक-एक करोड़ रुपये की माला मंगवाई। दोनों मालाएं करीब 100-100 फीट लंबी बताई जा रही हैं।

मालाओं का आकार और वजन इतना ज्यादा था कि उन्हें संभालने के लिए कई लोगों को एक साथ लगना पड़ा। दोनों दूल्हों को छत पर खड़ा किया गया और फिर ये विशाल मालाएं उनके गले में डाली गईं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरे लगातार इस अनोखे नजारे को कैद करते रहे।

राजस्थान के कामां से आया था करोड़ों का तोहफा देने वाला जीजा

इस शाही तोहफे की कहानी में राजस्थान का भी खास कनेक्शन है। दोनों दूल्हों के जीजा योगेश कुमार ठाकुर कामां क्षेत्र के नंदोला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, योगेश कुमार गांव के सरपंच भी हैं। वहीं, दूल्हे प्रशांत और कान्हा राघव मार्बल और पत्थर के शोरूम का कारोबार करते हैं। दोनों किसान नेता महावीर स्वामी के भतीजे बताए गए हैं।

वीडियो वायरल, कोई बता रहा जीजा का प्यार तो कोई कह रहा शाही घुड़चढ़ी

दोनों दूल्हों के गले में करोड़ों रुपये की नोटों वाली मालाएं देखकर गांव ही नहीं, आसपास के इलाकों में भी इस आयोजन की चर्चा होने लगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे सालों के प्रति जीजा का बेशुमार प्यार बता रहा है तो कोई इस घुड़चढ़ी को शाही अंदाज की अनोखी मिसाल बता रहा है।

एक तरफ शादी की रस्में थीं और दूसरी तरफ करोड़ों की इन विशाल मालाओं ने पूरे समारोह को ऐसा नजारा बना दिया, जिसकी चर्चा अब गांव से निकलकर सोशल मीडिया तक पहुंच गई है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

खाटूश्यामजी से लौट रहे परिवार पर कहर: कोटा हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी क्रूजर, 9 की मौत

दो साल का इंतजार खत्म, सिविल जज बनने का बड़ा मौका, 365 पदों पर निकली PCS-J भर्ती; जानें कब से आवेदन

भजनलाल के गृह जिले में भाजपा का सूपड़ा साफ, जिला परिषद में कांग्रेस का 21-9 से क्लीन स्वीप, पंचायत समितियों में निर्दलीयों का कब्जा

पीएफ खाते में अटकी रकम कैसे निकलेगी? EPFO के इस फैसले ने बदला निकासी का गणित | खाताधारकों को बड़ी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *