जयपुर
गहलोत ने ट्वीट कर बताया, मैं ठीक हूं
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वास्थ्य आज अचानक बिगड़ गया। चेस्ट में दर्द और सांस लेने में कठिनाई होने पर मुख्यमंत्री निवास का स्टाफ उन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल लेकर गया। सुबह उन्हें सीने में दर्द की शिकायत महसूस हुई और बैचेनी लगी। गहलोत के एक आर्टरी में 90 प्रतिशत ब्लाकेज बताया जा रहा है। तबियत ख़राब होने के बाद गहलोत का दिल्ली दौरा रद्द कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार तबियत ख़राब होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot health) सवेरे जांच के लिए पहले सी स्कीम स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच कराने गए। इसके बाद वे एसएसएस अस्पताल गए और वहां पर गहलोत ने कार्डिक और अन्य जांच कराई। बाद में गहलोत की एंज्योप्लास्टी कराई गई। गहलोत के साथ चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा भी रहे।
मिली जानकारी के अनुसार सीएम गहलोत के चेस्ट में अचानक पेन हुआ था। साथ ही उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। लिहाजा इसके बाद मुख्यमंत्री निवास (Cm house residence) का स्टाफ उन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचा था।
चिकित्सकों ने गहलोत को आराम करने की सलाह दी है। अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी, एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेश शर्मा सहित कार्डियोलॉजी सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच कराई।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दिल्ली दौरा रद्द हो गया है। आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने दिल्ली जाना था, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण गहलोत अब कुछ दिन बाहर की यात्राएं नहीं करेंगे। उन्हें सवाई मानसिंह चिकित्सालय के सीसीयू में रखा गया है।
एसएमएस अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी के मुताबिक शुरुआती जांच में सीटी एंजियोग्राफी से पता चला है कि मुख्यमंत्री की एक आर्टरी में 90 फीसदी तक ब्लॉकेज है। फिलहाल उनकी कुछ अन्य जांचें करवाने के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से सेकंड ओपिनियन भी ली जा रही है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी संक्रमण की चपेट में आ गए थे। तभी से उनका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं है। डॉक्टरों ने उन्हें एक माह आराम की भी सलाह दी थी। 29 अप्रैल 2021 को CM गहलोत कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इससे पहले 28 अप्रैल को उनकी पत्नी सुनिता गहलो कोरोना से संक्रमित हुईं थीं।
Post Covid I was having health issues & Since yesterday I was having severe pain in my chest. Just got my CT NGO done in SMS hospital.Angioplasty will be done.I am happy that I'm getting it done at SMS Hospital.I am fine & will be back soon.Your blessings & well wishes r with me.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 27, 2021
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 70वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता: चौथे दिन भरतपुर के रोहित का जलवा, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में जीते दो स्वर्ण पदक
- ₹1.10 लाख स्टाइपेंड की उम्मीद, अब बेसिक पे तक भुगतान, डीएनबी रेजिडेंट डॉक्टरों ने उठाया बड़ा सवाल
- भरतपुर: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में चूरू के वीरेन्द्र पूनिया का डबल धमाका, दो स्पर्धाओं में जीता गोल्ड
- छोटे बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर लगेगी लगाम? FSSAI का बड़ा कदम
- गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय को मिला नया कुलगुरु, राज्यपाल ने जारी किया नियुक्ति आदेश
- नशे से दूरी, जिंदगी से नजदीकी; नदबई में युवाओं को बताए नशामुक्ति के उपाय
- भरतपुर में पानी निकालने का इंतजाम तो हुआ, लेकिन बारिश का पानी बचाने का हिसाब कौन देगा?
- एक बिस्तर पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां… सुबह खुला दरवाजा तो सामने था खौफनाक मंजर
- भुसावर में मुस्कान एक पहल को मिली नई साइकिल
- महाकाल के दर्शन किए, खाटू श्याम पहुंचने से पहले मौत ने घेरा, कोटा में 8 की सांसें थमीं
