वोट की कीमत सबकी बराबर… उच्चैन कन्या महाविद्यालय में गूंजा मतदान जागरूकता का संदेश | रंगोली, वाद-विवाद और संगीत प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

भरतपुर के उच्चैन स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में स्वीप कैलेण्डर 2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित हुआ। रंगोली, वाद-विवाद, संगीत, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।

उच्चैन (भरतपुर)। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत यानी मतदान के अधिकार को लेकर राजकीय कन्या महाविद्यालय, उच्चैन में छात्राओं के बीच खास उत्साह देखने को मिला। स्वीप कैलेण्डर 2026 के अंतर्गत आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान में रंगोली, वाद-विवाद, संगीत, चित्रकला और निबंध सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए छात्राओं ने मतदान के महत्व का संदेश दिया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रीता शुक्ला ने छात्राओं की सक्रिय भागीदारी और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें लोकतंत्र के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. नरेश सागर ने छात्राओं को मतदान की ताकत समझाते हुए कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिया है। लोकतंत्र में प्रधानमंत्री और एक आम मजदूर के वोट की कीमत समान होती है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आगे आकर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की अपील की।

रंगोली में इन छात्राओं ने बिखेरे रंग

मतदाता जागरूकता विषय पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में अनुष्का, संजना, सुहानी, रूबी, गरिमा, यतेंद्री, अंजली, पूर्वा और रोशनी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

वाद-विवाद में दिखी लोकतंत्र पर पकड़

वाद-विवाद प्रतियोगिता में शीतल, आयुषी, राधिका और रजनी ने प्रभावी ढंग से अपने विचार रखे।

संगीत के जरिए भी पहुंचा मतदान का संदेश

संगीत प्रतियोगिता में कुमकुम, मनु और रजनी ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।

इसके अलावा चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं में भी बड़ी संख्या में छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए मतदान जागरूकता से जुड़े अपने विचार और संदेश प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सह-संयोजक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा के साथ डॉ. अशोक जाटव, डॉ. पूनम शर्मा और डॉ. ऋचा गुप्ता की मौजूदगी रही। आयोजन के माध्यम से छात्राओं को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला, बल्कि लोकतंत्र में मतदान की अहमियत को भी प्रभावी ढंग से समझने का अवसर मिला।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

2029 चुनाव से पहले युवाओं पर EC का बड़ा फोकस, 50 हजार क्लबों से जुड़ेगी ‘Gen Z-Gen Alpha’ की नई पीढ़ी | 15 लाख स्कूल, 70 हजार कॉलेज और 1,400 यूनिवर्सिटी तक पहुंचेगा अभियान

रिटायरमेंट से पहले राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची शिकायत | जस्टिस मेहता की चिट्ठियों ने खड़े किए कई सवाल

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *