बिलासपुर
आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के हजारों करोड़ के घोटाले में हिमाचल प्रदेश के निवेशकों की भी 150 करोड़ से ज्यादा राशि फंसी हुई है। हिमाचल प्रदेश के निवेशक अपनी धन वापसी के लिए भटक रहे हैं।
इस मामले को लेकर बिलासपुर में आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के एंजेट्स एवं इनवेस्टर व एडवाइजर वेलफेयर एसोसिएशन ट्रस्ट सदस्य एंजेट सुंदरराम सहगल, देवेंद्र सिंह, प्यार सिंह चंदेल, परवेज, विक्रांत वर्मा, रामूराम बरवाल, देवराज बंसल, शांति मोदगिल, आशा पठानिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हिमाचल प्रदेश में 2012 से सोसायटी ने कार्य करना शुरू किया। जिसके तहत उनके अलावा राज्य भर में करीब एक लाख लोग जुड़ गए। लेकिन 2018 में सोसायटी को लेकर किसी मामले को लेकर जांच शुरू हुई।
प्रतिक्रिया, प्रेस रिलीज और सुझाव देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
उन्होंने कहा कि घोटाला सामने आने के बाद सोसायटी के लेनदेन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि सोसायटी को 24 घंटे सेवाएं देने के लिए पुरस्कृत भी किया गया। लेकिन अब लोगों के पैसे यहां पर फंस चुके हैं।
उन्होंने कहा कि करीब 150 करोड़ रुपए की इस राशि की अदायगी के लिए केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार से कई बार गुहार लगा चुके हैं। यहां तक कि अभी हाल ही में लोकसभा के सत्र में भी इस को-ओपरेटिव सोसायटी को लेकर सवाल उठाए गए थे। लेकिन अभी तक सरकार इस पर कोई निर्णय नहीं ले पाई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनकी गाढ़ी कमाई को वापस दिलाने के लिए सरकार ठोस कदम उठाए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
