रोहतक
दिल्ली एम्स से रोहतक सुनारिया जेल आते समय डेरा प्रमुख गुरमीत को स्पेशल गेस्ट से मिलाने के मामले में डीएसपी महम शमशेर सिंह पर गाज गिर गई है। आरोप है कि सुरक्षा के ओवरआल इंचार्ज रहे डीएसपी ने वापस लौटते समय डेरा प्रमुख को कुछ लोगों से मिलवाया था, जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। सुरक्षा में हुई इस चूक को लेकर पिछले दिनों मामला सुर्खियों में आया, जिसके बाद अब मुख्यालय से डीएसपी को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए गए हैं।
साध्वियों से यौन शोषण के मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत 20 साल की सजा काट रहा है, जो सुनारिया जेल में बंद है। 17 जुलाई को कुछ टेस्ट कराने के लिए डेरा प्रमुख को भारी सुरक्षा के बीच दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में ले जाया गया था। दिल्ली जाने और आने के दौरान डेरा प्रमुख की सुरक्षा की जिम्मेदारी डीएसपी महम के हवाले थी।
वहां से लौटते समय डीएसपी ने डेरा प्रमुख को अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाया था, जिनके साथ डेरा प्रमुख से मिलने वाली दो महिलाएं भी शामिल थी। रास्ते में कई जगह वाहन भी रोके गए और रूट भी बदला गया था।
खबरों के अनुसार बीते दिनों सेहत बिगड़ने पर डेरा प्रमुख को दिल्ली स्थित AIIMS ले जाया गया था। इसी के सुरक्षा अमले में तैनात हरियाणा पुलिस के एक DSP शमशेर सिंह ने वापसी में बाबा को एक स्पेशल गेस्ट से मिलवाया था। अब इस राज से पर्दा उठने के बाद पुलिस अधिकारी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
- रेलवे का बड़ा फैसला: नॉन-सेफ्टी पदों पर पदोन्नति में मिलेगा ‘बेस्ट अमंगस्ट द फेल्ड’ नीति का लाभ
- झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूल रहा था घूस: हेड कांस्टेबल और दलाल चढ़ा ACB के हत्थे
- जिस फैसले का वर्षों से इंतजार था: राजस्थान सरकार ने सेवा नियमों में किए 4 बड़े बदलाव, क्या कर्मचारियों को मिलेगी राहत?
- पूर्व IPS को पहले खिलाई मिठाई, फिर सीढ़ियों पर बुलाकर बरसाए थप्पड़, ‘टिकट चोर’ के नारों के बीच फटे कपड़े | टिकट विवाद ने कांग्रेस में मचा दिया बवाल; देखें वीडियो
