राजसमंद में एसीबी ने बड़ा भाणुजा पटवार मंडल के पटवारी राहुल शर्मा को नामांतरण खोलने के बदले 4 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने रकम टॉयलेट में फेंक दी, लेकिन एसीबी ने बरामद कर ली।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
राजसमंद
राजसमंद जिले के खमनोर क्षेत्र में मंगलवार सुबह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ा ट्रैप करते हुए बड़ा भाणुजा पटवार मंडल के पटवारी राहुल शर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी नामांतरण खोलने के बदले रिश्वत मांग रहा था और जैसे ही उसने 4 हजार रुपए लिए, एसीबी की टीम ने दबिश दे दी।
सबसे दिलचस्प बात यह रही कि एसीबी को सामने देखकर पटवारी घबरा गया और रिश्वत की रकम तुरंत टॉयलेट में फेंक दी, लेकिन इससे वह बच नहीं सका। एसीबी टीम ने टॉयलेट से रिश्वत राशि बरामद कर आरोपी को पकड़ लिया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर इंटेलिजेंस यूनिट के सीआई डॉ. सोनू शेखावत ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एसीबी को शिकायत दी थी कि पटवारी राहुल शर्मा नामांतरण खोलने के बदले रिश्वत मांगकर परेशान कर रहा है। शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी पटवारी ने पहले 7 हजार रुपए की मांग की थी। फरियादी द्वारा खुद को गरीब बताने पर सौदा 5 हजार रुपए में तय हुआ। पीड़ित पहले ही 1 हजार रुपए दे चुका था, जबकि शेष 4 हजार रुपए मंगलवार को देने थे।
योजना के अनुसार पीड़ित मंगलवार सुबह रिश्वत की राशि लेकर बड़ा भाणुजा स्थित पटवारी के आवास पहुंचा। जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए, एसीबी टीम ने मौके पर दबिश दे दी। खुद को फंसता देख आरोपी ने रकम टॉयलेट में फेंक दी, लेकिन एसीबी अधिकारियों ने तुरंत राशि बरामद कर ली।
फिलहाल एसीबी टीम आरोपी पटवारी के आवास और पटवार मंडल कार्यालय की तलाशी ले रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’
‘तेल का नया बादशाह’ | होर्मुज संकट के बीच भारत का सहारा बना वेनेजुएला, सऊदी-अमेरिका दोनों पीछे छूटे
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
