‘एफआर चाहिए तो 20 हजार निकालो…’ | थाने में ACB का धावा, रिश्वत लेते SI रंगे हाथ दबोचा

श्रीगंगानगर के घड़साना थाने में ACB की बड़ी कार्रवाई, SI रामेश्वर लाल बिश्नोई को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। एफआर लगाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

श्रीगंगानगर 

राजस्थान पुलिस की वर्दी पर एक बार फिर रिश्वत का दाग लगा है। श्रीगंगानगर जिले के घड़साना थाने में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने थाने में घुसकर एक सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

पेट्रोल ने फिर लगाई आग, डीजल ने निकाला दम | 10 दिन में चौथा झटका, दिल्ली में ₹100 पार हुआ पेट्रोल

बीकानेर ACB की टीम ने घड़साना थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रामेश्वर लाल बिश्नोई को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप किया। जैसे ही कार्रवाई हुई, पूरे थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कई पुलिसकर्मी अचानक थाने से बाहर निकल गए और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी के मुताबिक मामला साल 2025 के एक पुराने केस से जुड़ा हुआ था। आरोप है कि जांच अधिकारी रहे SI रामेश्वर लाल ने केस में एफआर लगाने के बदले परिवादी से पहले 50 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में “सौदा” 20 हजार रुपये में तय हुआ।

परिवादी ने इसकी शिकायत ACB बीकानेर से कर दी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने पूरे मामले का सत्यापन किया और फिर जाल बिछाकर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी। सोमवार को एडीशनल एसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में ACB की टीम ने ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया।

RBI करेंसी चेस्ट से 8.70 करोड़ उड़ाए, फिर खरीदा करोड़ों का बंगला | बैंक अफसर की लग्जरी लाइफ का काला खेल बेनकाब

बताया जा रहा है कि जैसे ही आरोपी SI ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, ACB टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। उसके कब्जे से 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई।

कार्रवाई के बाद घड़साना थाने में घंटों तक पूछताछ और दस्तावेजों की जांच चलती रही। ACB अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं इस पूरे मामले में कोई और पुलिसकर्मी या नेटवर्क तो शामिल नहीं था।

एडीशनल एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

90 साल की सास को पीठ पर लादकर 3 KM चली बहू | बैंक से 500 रुपये की पेंशन के लिए सिस्टम से जंग की दिल दहला देने वाली तस्वीर, वीडियो ने झकझोर दिया देश

30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’

‘तेल का नया बादशाह’ | होर्मुज संकट के बीच भारत का सहारा बना वेनेजुएला, सऊदी-अमेरिका दोनों पीछे छूटे

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।