पटवारी का ‘रेट कार्ड’ हुआ वायरल | पावटा में 40 हजार लेते ही ACB का शिकंजा, बंटवारे की फाइल बनी उगाही का जरिया

कोटपूतली-बहरोड़ के पावटा में पटवारी प्रमोद सामरिया को ACB ने 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया, जमीन बंटवारे की रिपोर्ट के बदले मांग रहा था 1 लाख।

कोटपूतली-बहरोड़/पावटा। जमीन के बंटवारे की फाइल सालों से अटकी थी—और उसके पीछे चल रहा था रेट तय करके काम करने का खेल। जैसे ही पहली किस्त हाथ में आई, जाल बिछा चुका सिस्टम सक्रिय हो गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पावटा में हल्का पटवारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सामरिया पर आरोप है कि उसने एसडीएम कोर्ट के आदेश के बावजूद रिपोर्ट पेश करने के बदले मोटी रकम मांगी। मामला एक परिवादी की पैतृक जमीन के बंटवारे से जुड़ा है, जिसका निर्णय 20.06.2025 को उनके पक्ष में हो चुका था।

फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर ‘डील’

एसडीएम कोर्ट के आदेश के बाद पटवारी को कुरेजात रिपोर्ट पेश करनी थी, लेकिन महीनों तक फाइल अटकी रही। आरोप है कि रिपोर्ट लगाने के बदले पटवारी ने सीधे 1 लाख रुपये की मांग रख दी। परिवादी के मिन्नत करने पर “डिस्काउंट” दिया गया—डील 80 हजार में तय हुई और भुगतान तीन किस्तों में करने की सहमति बनी। पहली किस्त 40 हजार तय होते ही मामला एसीबी तक पहुंच गया।

एसीबी ने 29 अप्रैल को शिकायत का सत्यापन किया और रिश्वत मांग की पुष्टि हो गई। इसके बाद पूरी रणनीति तैयार की गई।

जैसे ही पैसे लिए, खेल खत्म

एसीबी चौकी भिवाड़ी के डीएसपी परमेश्वर लाल के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई हुई।
जैसे ही प्रमोद सामरिया ने परिवादी से 40,000 रुपये की पहली किस्त ली—टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया।

जांच जारी, और खुल सकते हैं राज

पूरी कार्रवाई एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में हो रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

बचपन में डायबिटीज पर ‘नेशनल एक्शन प्लान’: हर बच्चे की स्क्रीनिंग, फ्री इलाज का वादा | 4T फॉर्मूला से होगी जल्दी पहचान, देशभर में लागू होगा नया सिस्टम

अब टोल पर नहीं लगेगा ब्रेक: देश का पहला ‘बिना बैरियर’ सिस्टम लॉन्च | गाड़ी दौड़ेगी, पैसा अपने आप कटेगा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।