दौसा
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत किशोरपुरी महाराज का रविवार 8अगस्त दोपहर को जयपुर में 88 साल की आयु में निधन हो गया। वे पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर एक सप्ताह पहले ही मेहंदीपुर बालाजी से जयपुर ले जाया गया था। उनका इलाज एटरनल हॉस्पिटल में चल रहा था। उन्होंने रविवार को दोपहर 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली।
महंत किशोरपुरी महाराज के निजी सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि महाराजजी चेस्ट इन्फेक्शन समेत कई बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके पार्थिव शरीर को जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी लाया जाएगा। वहां संत परंपरा के अनुसार महंत को समाधि दी जाएगी।
महंत किशोरपुरी महाराज के निधन की सूचना मिलते ही बालाजी कस्बे में सन्नाटा पसर गया। दर्शनार्थियों के लिए बालाजी मंदिर के पट बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही व्यापारी बाजार की दुकानें भी बंद कर मंदिर परिसर में पहुंच गए हैं। यहां अंतिम दर्शन के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- दिल्ली की 3 मंजिला इमारत में चल रहा था साइबर ठगी का कारखाना, राजस्थान पुलिस ने 64 को दबोचा | बैंक अफसर बनकर OTP-CVV ऐंठते थे, 88 मोबाइल और ग्राहकों का बल्क डेटा बरामद
- भरतपुर नगर निगम चुनाव: BJP-Congress ने जारी की वार्डवार उम्मीदवारों की सूची, 19 में एक ही नाम पर घमासान | कांग्रेस ने 58 और BJP ने 57 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, 8-8 वार्ड छोड़े खाली, यहां देखें फ़ाइनल लिस्ट
- चोरी केस में मुल्जिम न बनाने की कीमत मांगी 1 लाख, 70 हजार लेते ही बिछ गया ACB का जाल | RPF आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार
- पत्नी को लेने ससुराल जाने की बात कहकर निकला था युवक… सुबह प्रेमिका के घर फंदे पर लटके मिले दोनों के शव | आगरा में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, युवती का रिश्ता भी हो चुका था तय
- CJI को लिखी गोपनीय चिट्ठियों का असर; राजस्थान हाईकोर्ट में एक्टिंग CJ के खिलाफ वकीलों का बड़ा विरोध | कोर्ट कक्ष के बाहर धरना, किसी को अंदर नहीं जाने दिया
- भरतपुर के दो माहेश्वरी समाज प्रतिनिधियों को प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी | ओपी माहेश्वरी बने उपाध्यक्ष, मुकेश माहेश्वरी संयुक्त सचिव निर्वाचित
- राजस्थान से गंगा स्नान को निकला परिवार UP में हादसे का शिकार, 6 की मौत और 20 घायल | सोरों जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 9 की हालत गंभीर
