नई हवा ब्यूरो | नई दिल्ली
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का Arrear सरकार नहीं रोक सकती। केंद्रीय कर्मचारियों ने इसकी उन्होंने वजह भी बताई हैं। इन वजहों को बताते हुए केंद्रीय कर्मचारियों ने अपना महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ने के बाद अब केंद्र से डेढ़ साल का बकाया (Arrear) भी मांगा है। खबर आ रही है कि Arrear को लेकर उनकी केंद्र सरकार से बातचीत भी चल रही है।
डेढ़ साल के बकाया (Arrear) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों की यूनियन के नेताओं का बयान भी सामने आया है। इन बयानों में Arrear जारी करने की 2 ठोस वजह बताई गई हैं और कहा गया है कि इन वजहों से सरकार महंगाई भत्ते का Arrear नहीं रोक सकती। JCM के नेशनल काउंसिल ने कैबिनेट सेक्रेटरी को इन वजहों को बता भी दिया है। नेशनल काउंसिल का दावा है कि इससे कर्मचारियों का फायदा तो होगा ही, साथ ही इकोनॉमी की सुस्ती भी कम होगी।
नेशनल काउंसिल/जेसीएम के कर्मचारी पक्ष के सचिव शिव गोपाल मिश्र के बयान के अनुसार सरकार ने Covid mahamari के बीच कर्मचारियों को जो महंगाई भत्ता बढ़ाकर तोहफा दिया है, उससे उनका मनोबल बढ़ा है। पर सरकार ने बीते डेढ़ साल का एरियर देने के बारे में कोई बात नहीं की है। यह तर्कसंगत नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट का आदेश
शिव गोपाल मिश्र के बयान में एरियर देने की मांग के पीछे दो ठोस वजह भी बताईं। उन्होंने कहा कि DA और DR (Dearness Relief) कर्मचारी और पेंशनर का अधिकार है। इसे किसी सूरत में नहीं रोका जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी 2021 में इसे लेकर फैसला भी दिया है। इसके मुताबिक Salary और Pension कर्मचारी का Right Full Entitlement है और इसे कानून के मुताबिक अदा करना चाहिए।
दूसरी वजह
शिव गोपाल मिश्र ने दूसरी वजह यह बताई कि अगर सरकार 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 के DA का एरियर दे देती है तो इससे कर्मचारियों और पेंशनर का फायदा होगा। इससे बाजार में Cash Flow बढ़ेगा, जो इकोनॉमी की Corona के कारण आई सुस्ती को दूर करने में मदद करेगी।
Gratuity और Leave encashment की रकम
शिव गोपाल मिश्र ने बताया कि 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच रिटायर लोगों को Arrear नहीं मिलने से काफी नुकसान होगा। उनकी Gratuity और Leave encashment की रकम घट जाएगी। यह उनके साथ अन्याय है क्योंकि उन्हें DA में बढ़ोतरी का भी फायदा नहीं मिलेगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- शादी की खुशियों के बीच बड़ा हादसा, भरतपुर में रफ्तार भरती बस का टूटा एक्सल, दोनों पहिए निकलकर अलग गिरे; मची चीख-पुकार
- Rajasthan News: UP के लड़के को मिली पहली नौकरी, पहली पोस्टिंग… और 1 साल में पहुंच गया जेल, 1000 रु. की घूस में JVVNL का JEN ट्रैप, संविदाकर्मी भी पकड़ा गया
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
