भरतपुर
विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर सोमवार को अनाह गेट मोक्षधाम हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का साक्षी बना। हरित बृज सोसायटी की पहल पर यहाँ जापानी मियावाकी तकनीक से “बृज वन” का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डा. बी.एम. भारद्वाज और पंकज यादव (IPS) ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उमेश कुमार (क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) भी मौजूद रहे।
स्वागत और सोसायटी का संकल्प
वरिष्ठ उपाध्याय विष्णु कुमार शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। महासचिव सतेंद्र यादव ने सोसायटी की अब तक की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि “प्रकृति संरक्षण हमारा संकल्प है और यह कार्य निरंतर चलता रहेगा।”
अतिथियों के प्रेरक संदेश
डा. भारद्वाज ने सभी से प्रकृति से जुड़ने का आह्वान किया और इसे ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने का सुझाव दिया।
पंकज यादव (IPS) ने इस आयोजन को सराहनीय बताते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
डा. संगीता चतुर्वेदी, विकास मित्तल, अशोक गुप्ता, पार्षद सुंदर सिंह, संजू शर्मा, संतोष खंडेलवाल और हरगोबिन्द शर्मा ने अपने विचार रखते हुए आमजन को इस अभियान से जुड़ने का आग्रह किया।
महिलाओं की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र सिंह ने किया। महिला सदस्यों की उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। उन्होंने कहा कि मोक्षधाम में आकर इस तरह के पौधारोपण में भाग लेना उनके लिए पहली बार का अनुभव है। सभी ने उत्साह के साथ अपने हाथों से पौधे लगाए और हरियाली को संकल्पित किया। दीपक शर्मा और अरुण जैन ने सभी से इस अभियान में सहयोग करने का निवेदन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे —
जगदीश शर्मा, श्रीभगवान शर्मा, सीमा सिंह, तृप्ति, दीप्ति गुप्ता, वर्षा चौधरी, टिंकू, शंकर लाल, धीरेन्द्र, दिलीप, मीना शर्मा, शारदा गोयल, O.P. वर्मा, जगदीश यादव, श्रीकांत शर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
आगरा में ई-स्कूटी बनी मौत का चार्जर | चार्जिंग के दौरान लगी आग में बुजुर्ग दंपती जिंदा जले
‘स्पीकर महिलाओं को देखते हैं…’ | डोटासरा के बयान से बवाल, गहलोत बोले- बड़ा क्राइम हुआ है
भुगतान रोको, आंदोलन झेलो | दवा विक्रेताओं का ‘काली पट्टी आंदोलन’ 15 से 17 सितम्बर तक
PNB को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार | ‘नीलामी के बाद कर लिया समझौता, ये कैसी मिलीभगत है?’
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
