रांची
झारखंड की राजधानी रांची के बड़े होटलों में शुक्रवार 23 जुलाई की देर रात स्पेशल सेल ने ताबड़तोड़ छापा मारा और तीन लोगों को भारी भरकम कैश के साथ गिरफ्तार किया है। पूरी कार्रवाई कांग्रेस के बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह की शिकायत पर हुई है। जयमंगल ने 22 जुलाई को कोतवाली थाने में एक पत्र लिखकर विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका जताई थी। दो लाख की नकदी बरामद की है। इस बीच सरकार गिराने के ‘खेल’ के खुलासे के साथ ही झारखंड में सियासी भूचाल मच गया है।
झारखंड में झामुमो-कांग्रेस महागठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साजिश को लेकर रांची कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों अभिषेक कुमार दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। अभिषेक रांची के रातू इलाके में देवीमंडप रोड के जगदीश इंक्लेव का रहने वाला है। वहीं अमित सिंह बोकारो के सेक्टर दो तथा निवारण महतो सेक्टर-12 का रहने वाला है। इससे पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त की सूचना पर गुरुवार देर रात और शुक्रवार तड़के पुलिस ने रांची के कई होटलों में छापेमारी की थी और तीन लोगों को उठाया था।
कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने दर्ज कराई थी एफआईआर
बेरमो विधायक अनूप सिंह ने बताया कि बीते कुछ महीनों से उन्हें सरकार को अस्थिर करने की सूचनाएं मिलीं थीं। अनूप सिंह के बयान के मुताबिक, कई विधायकों की छवि धूमिल करने की साजिश रची जा रही थी। उन्हें सूचना मिली थी कि अलग-अलग जगहों से कुछ लोग राजनीतिक षडयंत्र को अंजाम देने के लिए रांची में आकर कैंप किए हुए हैं। हवाला के जरिए भी बड़े पैमाने पर लेन देन की सूचना मिली थी।
अनूप सिंह ने पुलिस को बताया है कि सतारूढ़ दल के विधायकों के खरीद-फरोख्त के लिए बातचीत चल रही है। मंशा है कि कुछ विधायकों को प्रलोभन देकर सरकार गिरायी जा सके। विधायक ने कोतवाली थाने में दर्ज एफआईआर में बताया है कि उन्हें जानकारी मिली थी कि छद्म नाम से कुछ रसूखदार व फाइनेंसर रांची के होटलों में ठहरे हैं। इनलोगों ने कई विधायकों से संपर्क भी साधा है।
राजद्रोह समेत अन्य धाराओं में केस
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ राजद्रोह की धारा के साथ- साथ आईपीसी की धारा 419, 420, 124 ए, 120 बी, पीपुल्स रिप्रेजेंटेशन एक्ट, पीसी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। केस की जांच दरोगा कमलेश राय को दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने विधायकों से बातचीत में इस्तेमाल संबंधी मोबाइल, स्थानीय विधायकों के साथ दिल्ली यात्रा की टिकट, दो लाख की नकदी बरामद की है।
पुलिस ने कोर्ट को बताया है कि अभियुक्तों द्वारा विधि द्वारा स्थापित राज्य सरकार को गिराने के प्रयत्न किए गए थे। इनके कई साथी घटनास्थल से भी सामान छोड़कर भागे हैं, जिन्हें पुलिस ने विधिवत जब्त किया है। अभियुक्तों के कबूलनामे का दावा भी पुलिस ने किया है। रांची के होटल लीलैक की सीसीटीवी जब्त कर इसे कोर्ट के समक्ष भी प्रस्तुत किया गया है।
साजिश में हवाला कारोबारी
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि झारखंड सरकार के खिलाफ कुछ लोग काम कर रहे हैं और हवाला कारोबारियों के माध्यम से सत्तापक्ष के कई विधायकों से संपर्क साधने और उन्हें मैनेज करने की कोशिश की जा रही है। खुफिया सूत्रों से मिली सूचना के बाद रांची पुलिस की टीम ने काफी गोपनीय तरीके से शहर के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक बड़े होटल में छापेमारी कर तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया है।
भट्टाचार्य का आरोप- स्थिर सरकार को गिराना चाहती है भाजपा
मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया है कि भाजपा के इशारे पर झारखंड की स्थिर सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है। भाजपा के बड़े नेता राज्य की हेमंत सरकार को गिराने के लिए कई महीनों से कोशिश कर रहे हैं।
भट्टाचार्य ने कहा कि कर्नाटक, मध्यप्रदेश और राजस्थान के बाद भाजपा ने झारखंड को अगला निशाना बनाया था, लेकिन उनकी साजिश नाकाम हो गई। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी हरकत करेगी, इसका अंदाजा पहले से था। दुमका उपचुनाव के समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा था कि बेरमो चुनाव के बाद सरकार गिर जाएगी।
भाजपा ने कहा: अंधेर नगरी, चौपट राजा
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा- अंधेर नगरी, चौपट राजा। उन्होंने लिखा कि मालिक अगर अंधा हो जाए तो बिल्लियां थाली में साथ खाएंगी ही।
भाजपा सांसद ने कहा : हेमंत के विधायकों की कीमत बकरीद के बकरों से भी कम
BJP के सांसद निशिकांत दूबे ने इस पूरे मामले पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि अब तो 2 लाख में 4 आदमी मिलकर झारखंड में विधायक खरीद रहे हैं। झारखंड के विधायक की कीमत मुख्यमंत्री जी ने 10 हजार लगा दी। बकरीद में तो बकरे की कीमत इससे कई गुना ज़्यादा है? धन्य CM, धन्य विधायक, धन्य पुलिस।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पिता को कुल्हाड़ी से काटा, एक दिन घर में छिपाई लाश; गांव ले जाने के लिए टैक्सी बुलाई तो खुल गया राज | बदबू आई तो ड्राइवर ने पुलिस को किया फोन
- अजमेर BJP में चुनाव से पहले ‘बगावत’, दो बार के मेयर ने छोड़ी पार्टी, देवनानी को खुली चुनौती | बोले- झुकने से बेहतर कोई भी कीमत चुकाना
- दोनों बैंक अफसर थे, रिश्ते में आई दरार तो पति ने रच दिया खूनी खेल | पत्नी की गोली मारकर हत्या, बहन को मारा और फिर खुद भी दे दी जान
- भारत के वैज्ञानिकों ने खोजी कैंसर की ‘स्मार्ट’ दवा, बीमारी की कोशिका में पहुंचते ही करेगी वार | ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर पर दिखा दमदार असर, स्वस्थ कोशिकाओं को बचाने की उम्मीद
- Bharatpur News: CHC में 1000 की घूस का खेल खत्म, नर्सिंग ऑफिसर ट्रैप | ऑनलाइन अटेंडेंस की बाधा हटाने के बदले मांगी थी रिश्वत
- भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत | टक्कर के बाद चालक फरार, CCTV से तलाश में जुटी पुलिस
- गेहूं से भरे ट्रैक्टर रोकता, बिल मांगता और फिर करता वसूली… मंडी कर्मचारी 24 हजार लेते ट्रैप
- पिछवाई कला की बारीकियों से रूबरू हुए फूड साइंस के विद्यार्थी, गैलरी में समझी पारंपरिक चित्रकला
- निकाय चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, RAS अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
- Judgment: बेटा-बहू घर में रहेंगे या नहीं, फैसला बुजुर्ग का? सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया अधिकार
