पटवारी की जेब में 30 हज़ार की रिश्वत… और उसी वक्त ACB की दबिश | पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, इस काम के बदले मांग रहा था रिश्वत

डीग 

राजस्थान (Rajasthan) में डीग (Deeg) जिले की तहसील पहाड़ी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक पटवारी को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए पटवारी की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में हुई है, जो सौमका पटवार हलके में कार्यरत था। पटवारी पर आरोप है कि उसने एक किसान से उसकी जमीन की पैमाइश के एवज में मोटी रकम की मांग की थी।

‘हम सबने ज़हर खा लिया है…’ | कार के अंदर मौत का मंजर, एक ही परिवार के 7 लोगों की सामूहिक आत्महत्या से सनसनी

ऐसे बिछा ACB ने जाल
ACB के डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि 22 मई को ACB चौकी धौलपुर (Dholpur) को एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि पटवारी प्रवीण कुमार उससे 40,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ACB ने तुरंत गुप्त जांच शुरू की। सत्यापन के दौरान यह सामने आया कि प्रवीण कुमार ने 35,000 रुपये में ‘डील’ फाइनल कर दी थी। इसके बाद ACB ने पूरी योजना बनाई और मंगलवार को जाल बिछाकर आरोपी को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

रिश्वत की रकम बरामद, पूछताछ जारी
ACB अधिकारियों ने मौके से पूरी रिश्वत की रकम जब्त कर ली है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य संपर्कों व मामलों की भी जांच की जा रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘हम सबने ज़हर खा लिया है…’ | कार के अंदर मौत का मंजर, एक ही परिवार के 7 लोगों की सामूहिक आत्महत्या से सनसनी

PNB में 95 लाख का ‘केसीसी घोटाला’ | बैंक मैनेजर और कृषि अधिकारी ने बांटे फर्जी लोन, 45 किसान निकले कागज़ी | EOW ने दर्ज किया केस

भारत ने जापान को पछाड़ा, बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था | अब बस जर्मनी को पार करना बाकी, अगले 3 साल में टॉप-3 में होगा भारत | 4 ट्रिलियन डॉलर की छलांग

ये शहर न होता तो …

जेसीबी से उलटा लटकाकर 3 घंटे तक पीटा गया ड्राइवर, घावों पर नमक छिड़का, भीड़ देखती रही तमाशा | देखें माफिया की बर्बरता का ये वीडियो

एक दिन से चूके थे… अब सरकार ने वही दिन बना दिया जैकपॉट, कर्मचारियों के लिए सरकार ने जारी कर दिया ये आदेश

बुलेट से शुरू हुई कहानी, गुनहगार की चली गई अब गद्दी | SDM पर पिस्तौल तानने वाले BJP विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी रद्द, अंता सीट हुई रिक्त

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें