ग्वालियर
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक वीभत्स और सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। ग्वालियर के लक्ष्मणपुरा इलाके में एक युवक ने अपने ही दोस्त की गर्दन को कुल्हाड़ी से काट डाला और उसके सिर को बोरे में रख रातभर मौका-ए -वारदात पर बैठा रहा। सुबह होते ही आरोपी थाने पहुंचा और बोला मैंने मर्डर कर दिया है और शव घर पर है। दिलदहला देने वाली ये घटना थाने से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर घटित हुई है।
हत्या की बात सुनते ही थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने अफसरों को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएसपी ग्वालियर नागेन्द्र सिंह, टीआई विवेक अष्ठाना पुलिस बल के साथ जांच पड़ताल करने पहुंचे तो कमरे में सिर कटी लाश पड़ी थी। सिर एक बोरे में रखा हुआ था।
मामला आपसी लेनदेन का है। युवक ने अपने ही दोस्त की कुल्हाड़ी से मारकर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने उधार दिए पैसे वापस मांग लिए थे। आरोपी ने हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने की भी कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर पुलिस के पास जाकर मर्डर की कहानी सुनाई। यह घटना थाने से महज 50 मीटर दूर हुई थी।
उधारी के पैसे मांगने पर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का नाम इमरान खान है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित सरकारी मल्टी में रहने वाला अमृत लाल जाटव (35) सटरिंग का काम करता था। वह मेरा दोस्त था। कुछ समय पहले अमृत लाल ने भीम नगर में मकान बेचा था, जिसमें मिले रुपयों में से चार लाख रुपए मैंने उधार लिए थे। मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और अमृत लाल बार-बार पैसे देने के लिए दबाव बना रहा था। रुपए ना देने पर पत्नी द्वारा छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दे रहा था
पहले की शराब पिलाई, फिर कर दी हत्या
आरोपी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात अमृत लाल को उधार के रुपए देने के लिए मैंने घर बुलाया था। घर आने के बाद मैंने कहा कि पहले पार्टी करते हैं। इसके बाद उसे शराब पिलाई। जब वह नशे में था तब कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद रातभर लाश को ठिकाने लगाने के लिए हिम्मत जुटाता रहा, लेकिन ऐसा नहीं कर सका और सुबह थाने जा पहुंचा।
इस मामले सीएसमपी नागेंद्र सिंह सिकरवार का कहना है कि आरोपी ने पैसे के लेन-देन पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या की सूचना आरोपी ने ही दी थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
