अंडर-14 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए भरतपुर जिले से एक साथ चार खिलाड़ियों का चयन

भरतपुर (संजीव चीनिया, वरिष्ठ खेल पत्रकार )

राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा राजस्थान की टीम चयन हेतु आयोजित की जा रही अंडर-14 चैलेंजर ट्रॉफी में भरतपुर जिले से एक साथ चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चैलेंजर ट्रॉफी 3 अप्रैल से जयपुर में एक दिवसीय फॉरमेट के आधार आयोजित की जाएगी। इस चैलेंजर ट्रॉफी में पूरे राजस्थान से बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन कर कुल 8 टीम बनाई गई है तथा इसी चैलेंजर ट्रॉफी के परफॉर्मेंस के आधार पर अंडर-14 राजस्थान की 16 सदस्यीय टीम भी बनाई जाएगी।

Breaking News: राजस्थान के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत, सरकार ने बढ़ाया डीए

जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि अनमोल शर्मा का A टीम में, रेहान खान का B टीम में, भावेश बघेल का C टीम में तथा वशिष्ठ शर्मा का D टीम में चयन किया गया है।  इन सभी खिलाड़ियों के चयन पर जिला क्रिकेट संघ के चयनकर्ता सूरज शर्मा, नरेश खत्री, लंकेश सियाराम, प्रेम सिंह, पकज गोयल एवं जिला क्रिकेट संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु लोहिया और अजय कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता व कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी तथा सदस्य नाहर सिंह पैंगौर, त्रिलोकनाथ शर्मा, वीनू सिंह, पावन कौनते, राहुल लोहिया, सुमित अरोड़ा, जितेंद्र गुर्जर वकील, राजेश गुप्ता, गिरीश शर्मा एडवोकेट, देवेंद्र सिंह कालू, रविंद्र कौमारियाँ, उत्तम शर्मा एडवोकेट, अमित सिंह वकील, रूपेंद्र मोहन, गौरव फौजदार एवं बरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संघ के कार्यालय पर मिठाइयां बांटी।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

मां के आंचल में थी ममता की छांव, लेकिन दरिंदों की गोलियों ने छीन ली किलकारियां

Breaking News: राजस्थान के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत, सरकार ने बढ़ाया डीए

राजस्थान में अब इस यूनिवर्सिटी के कुलपति पर निलंबन की गाज, पर्दे के पीछे छिपा था बड़ा खेल, अब पूरा सच आया सामने

राजस्थान 12वीं बोर्ड: फिर रद्द हुई ये परीक्षा, जानिए वजह | अब कब होगा एग्जाम?

अब डिग्री के लिए जरूरी होगा IKS, UGC का नया नियम छात्रों के लिए बड़ी शर्त

पुलिस का ‘गवाह घोटाला’: अदालत भी हैरान, 16 केस में जज का ड्राइवर बना गवाह, एक ने 100 मामलों में दी गवाही |  सिस्टम की धज्जियां उड़ाने वाली कहानी!