जयपुर
राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Legislative Assembly) का बजट सत्र अब राजनीतिक अखाड़ा बन चुका है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पांच दिनों से चल रही खींचतान अब उबाल पर आ गई है। कांग्रेस ने अपने विधायकों के निलंबन के खिलाफ विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया है। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत सभी बड़े नेता शामिल रहे।
जज बनने का सपना चकनाचूर! 366 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा, एक भी नहीं हुआ पास
स्पीकर के खिलाफ टिप्पणी से भड़का मामला
मामला 21 फरवरी को तब शुरू हुआ जब मंत्री अविनाश गहलोत ने ‘लखपति दीदी योजना’ पर बोलते हुए एक टिप्पणी कर दी। कांग्रेस ने इस टिप्पणी को हटाने की मांग की, लेकिन जब स्पीकर वासुदेव देवनानी ने इसे हटाने से इनकार कर दिया, तो विपक्ष भड़क उठा। इसी दौरान डोटासरा ने कुछ ऐसा कहा जिससे सदन में हंगामा मच गया। मामला इतना बढ़ा कि स्पीकर वासुदेव देवनानी भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए।
एक तरफ सदन में निर्दलीय विधायक दोनों पक्षों से गतिरोध खत्म करने की अपील कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ सदन के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी था। बीजेपी विधायकों ने मांग कर दी कि डोटासरा को माफी मांगनी चाहिए और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तो यहां तक कह दिया कि उनकी सदस्यता ही रद्द कर देनी चाहिए।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा,
‘हम तो स्पीकर से सिर्फ यह कहने गए थे कि मंत्री की टिप्पणी हटाई जाए, हमने कुछ गलत नहीं कहा। अगर हमारी अमर्यादित भाषा का कोई सबूत है तो वीडियो जारी करें।’ इतना ही नहीं, डोटासरा ने बीजेपी को खुली चुनौती देते हुए कहा,‘अगर यह साबित हो जाए कि मैंने स्पीकर के खिलाफ कोई गलत शब्द बोले हैं, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा ।’
डोटासरा ने यह भी दावा किया कि स्पीकर के कक्ष में यह तय हो चुका था कि मंत्री अविनाश गहलोत माफी मांगेंगे और वे (डोटासरा) खेद प्रकट करेंगे, लेकिन बाद में बीजेपी ने इस फैसले को बदल दिया। उन्होंने कहा, ‘अगर यह झूठ निकला तो बीजेपी नेता गीता पर हाथ रखकर कसम खाएं।’
अब देखना यह होगा कि यह सियासी संग्राम कौन सा नया मोड़ लेगा। क्या बीजेपी सच में कोई वीडियो सबूत पेश करेगी या कांग्रेस का यह प्रदर्शन और उग्र होगा? फिलहाल, विधानसभा में जारी यह सियासी घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
जज बनने का सपना चकनाचूर! 366 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा, एक भी नहीं हुआ पास
PNB में यूनिवर्सिटी के बैंक खाते से 1.58 करोड़ का फर्जीवाड़ा, जांच में जुटी पुलिस
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
